फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना: 330 रुपये निवेश करने पर मिलता है 2 लाख का बीमा कवर, जानें स्कीम की खास बातें

Fri, 15 Apr 2022 03:08 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 15 Apr 2022 03:08 PM IST
विज्ञापन
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana you will get benefits of rupees 2 lakhs after investing 330
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana - फोटो : istock

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना है। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2015 में की थी। इस स्कीम के अंतर्गत अगर बीमा धारक की किसी कारण से मृत्यु हो जाती है। उस स्थिति में परिवार के नॉमिनी को 2 लाख रुपये की धनराशि दी जाती है। अक्सर देखने को मिलता है कि किसी परिवार में जब उसके मुखिया की मृत्यु होती है। उस दौरान परिवार के सदस्यों के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है। इसके अलावा उनकी आर्थिक स्थिति भी काफी बदहाल हो जाती है। इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की शुरुआत की थी। इसी कड़ी में आज हम आपको प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana you will get benefits of rupees 2 lakhs after investing 330
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana - फोटो : istock

इस योजना में आप मात्र 330 रुपये का निवेश करके 2 लाख के बीमा कवर का लाभ उठा सकते हैं। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में भारत का कोई भी नागरिक जिसकी उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच है। वह निवेश कर सकता है।

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana you will get benefits of rupees 2 lakhs after investing 330
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana - फोटो : istock

इस पॉलिसी की शुरुआत 1 जून से होती है, जिसकी वैधता अगले साल 31 मई तक होती है। बीमाधारक के प्रीमियम की राशि उसके बैंक से एक तय तारीख को अपने आप कट जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana you will get benefits of rupees 2 lakhs after investing 330
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana - फोटो : istock

भारत में बड़े पैमाने पर लोग प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में 330 रुपये का प्रीमियम भरकर 2 लाख रुपये का बीमा कवर खरीद रहे हैं। इस स्कीम के जरिए व्यक्ति अपनी अनुपस्थिति में भी अपने परिवार को आर्थिक रूप से सुरक्षित रख सकता है।

विज्ञापन
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana you will get benefits of rupees 2 lakhs after investing 330
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana - फोटो : iStock

इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपके पास बैंक अकाउंट का होना जरूरी है। इस योजना की परिपक्वता आयु 55 साल है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में आवेदन करने के लिए आपको किसी प्रकार की मेडिकल जांच कराने की भी जरूरत नहीं होती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed