फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: घर बैठे खुद ऐसे करवा सकते हैं टू व्हीलर इंश्योरेंस, नहीं लगाने होंगे कंपनी के चक्कर

Fri, 15 Apr 2022 02:44 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 15 Apr 2022 02:44 PM IST
विज्ञापन
Get Bike Insurance Online at Home Know Best Way to Get Insurance News in Hindi
bike insurace new - फोटो : istock

भले ही काफी संख्या में लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करते हैं, लेकिन अपने वाहन से यात्रा करने वालों की संख्या भी अच्छी खासी है। मतलब जिस शहर की जिस सड़क पर भी आप देखेंगे, तो आपको काफी ज्यादा संख्या में वाहन नजर आएंगे। इसमें आपको टू व्हीलर वाहन भी काफी दिखेंगे। कम दूरी के सफर को तय करने के लिए लोग बाइक और स्कूटी को ही चुनते हैं। हालांकि, इसके लिए आपके पास जरूरी पेपर्स होने चाहिए नहीं तो आपका चालान भी कट सकता है। जैसे- टू व्हीलर इंश्योरेंस। दरअसल, ये एक तो दुर्घटना की स्थिति में आपके वाहन को और आपको कवर करता है, और दूसरा आपको चालान से भी बचाता है। ऐसे में टू व्हीलर इंश्योरेंस की महत्वता को समझा जा सकता है। लेकिन देखा जाता है कि लोग इस इंश्योरेंस को कराने के लिए बीमा कंपनी के चक्कर काटते हैं। जबकि अगर आप चाहें तो आप घर बैठे मिनटों में इसे खुद ही कर सकते हैं। अगर आप भी खुद से ही अपने टू व्हीलर का इंश्योरेंस करना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको इसका सरल तरीका बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Get Bike Insurance Online at Home Know Best Way to Get Insurance News in Hindi
ऑनलाइन टू व्हीलर इंश्योरेंस कैसे करवाएं - फोटो : istock

ऑनलाइन टू व्हीलर इंश्योरेंस करवाने का ये है तरीका:-

स्टेप 1

  • अगर आपके पास भी टू व्हीलर यानी बाइक या स्कूटी जैसा वाहन है, तो आपको सबसे पहले इंटरनेट पर कई कंपनियों के टू व्हीलर इंश्योरेंस प्लान देखने चाहिए। इससे आपको कम से कम वाला प्लान ज्यादा फायदों के साथ मिल सकता है। इसलिए सबसे पहले सभी कंपनियों के प्लान की तुलना करें और फिर उसकी वेबसाइट पर जाएं।
Get Bike Insurance Online at Home Know Best Way to Get Insurance News in Hindi
ऑनलाइन टू व्हीलर इंश्योरेंस कैसे करवाएं - फोटो : istock

स्टेप 2

  • वेबसाइट पर जाकर टू व्हीलर इंश्योरेंस वाले विकल्प को चुनें और इसके बाद आपसे आपके वाहन की कुछ जरूरी जानकारियां पूछी जाएंगी। जैसे- गाड़ी संख्या, गाड़ी का मॉडल, खरीदने का साल, ईंजन आदि। इन्हें दर्ज कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Get Bike Insurance Online at Home Know Best Way to Get Insurance News in Hindi
ऑनलाइन टू व्हीलर इंश्योरेंस कैसे करवाएं - फोटो : istock

स्टेप 3

  • सभी जरूरी जानकारियां भरने के बाद आपको कंपनी की तरफ से स्क्रीन पर बीमा की कोटेसन और बीमा का प्रीमियम भी बताया जाएगा। अगर आप इससे संतुष्ट हैं, तो फिर आपको आगे बढ़ जाना है। हालांकि, इस दौरान आपके वाहन की क्या कीमत कंपनी ने लगाई है, इसे जरूर चेक करें।
विज्ञापन
Get Bike Insurance Online at Home Know Best Way to Get Insurance News in Hindi
ऑनलाइन टू व्हीलर इंश्योरेंस कैसे करवाएं - फोटो : istock

स्टेप 4

  • अब आपसे आपका नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी अन्य जानकारी के अलावा आपसे आपके पुराने टू व्हीलर इंश्योरेंस के बारे में पूछा जाएगा। अगर आपके पास ये है, तो आपको कुछ लाभ मिल सकता है और न होने पर नेक्स्ट पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed