PM Jeevan Jyoti Bima Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही खास योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना है। इस स्कीम में आप महज 436 रुपये का निवेश करके पूरे 2 लाख रुपये का लाभ उठा सकते हैं। इस स्कीम का उद्देश्य देश में गरीब और वंचित तबके को बीमा कवर के साथ जोड़ना है। भारत सरकार ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की शुरुआत साल 2015 में की थी। हालांकि, पिछले 7 सालों में इस योजना में प्रीमियम के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया था। वहीं इस साल प्रीमियम की राशि को बढ़ाकर 436 रुपये कर दिया गया है। अगर आप अपनी गैरमौजूदगी में अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं। ऐसे में आपको केंद्र सरकार की इस योजना में निवेश करना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताने वाले हैं -
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana: मात्र 436 रुपये के निवेश पर मिलेगा 2 लाख का लाभ, जानें क्या है ये सरकारी स्कीम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन