फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM JAY: आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत करा सकते हैं इन बीमारियों का मुफ्त इलाज, देखें लिस्ट

Thu, 28 Dec 2023 01:11 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 28 Dec 2023 01:11 PM IST
विज्ञापन
PM JAY: What Kind Of Disease Is Covered Under Ayushman Bharat Yojana
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

PM JAY: देश में आज भी करोड़ों लोग गरीबी रेखा के नीचे अपना जीवन यापन करने पर मजबूर हैं। इन लोगों को जीवन में गुजर बसर करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गौर करने वाली बात है कि अगर इनको किसी प्रकार की कोई गंभीर बीमारी हो जाए। ऐसे में पूरे परिवार के ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। कई बार इन लोगों के पास इलाज कराने के लिए पैसों का अभाव होता है। ऐसे में उनकी जान तक चली जाती है। देश की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। स्कीम के अंतर्गत सरकार देश के गरीब लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। देश में बड़े पैमाने पर लोग भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के साथ रजिस्टर्ड हो रहे हैं। 

PM JAY: What Kind Of Disease Is Covered Under Ayushman Bharat Yojana
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इलाज प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत किया जाता है। आइए जानते हैं - 

PM JAY: What Kind Of Disease Is Covered Under Ayushman Bharat Yojana
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

अगर आपने आयुष्मान भारत योजना में आवेदन कर रखा है। ऐसे में आप कोरोना, कैंसर, गुर्दा रोग, हृदय रोग, चिकुनगुनिया, मलेरिया डायलिसिस, डेंगू, घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण, नि:संतानता, मोतियाबिंद आदि कई तरह की बीमारियों का इलाज करा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM JAY: What Kind Of Disease Is Covered Under Ayushman Bharat Yojana
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

इस स्वास्थ्य बीमा कवर स्कीम के अंतर्गत इन बीमारियों का निःशुल्क इलाज किया जाता है। अगर आप भी भारत सरकार की इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। 

Bank Holidays January 2024: अगले जनवरी महीने में कुल 16 दिनों के लिए रहेगी बैंकों की छुट्टियां, देखें लिस्ट

विज्ञापन
PM JAY: What Kind Of Disease Is Covered Under Ayushman Bharat Yojana
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

आप नजदीकी जनसेवा केंद्र पर विजिट करके स्कीम में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यहां आपको स्कीम में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेजों को अपने साथ लेकर जाना होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed