फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Room Heater: हीटर खरीदते समय जरूर ध्यान रखें ये बातें, वरना आपकी सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

Thu, 28 Dec 2023 12:15 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 28 Dec 2023 12:15 PM IST
विज्ञापन
Keep These Things In Mind While Buying New Room Heater
Room Heater - फोटो : Istock

Room Heater: सर्दियों का सीजन चल रहा है। धीरे-धीरे ठंड का प्रभाव भी काफी बढ़ने लगा है। ऐसे में सर्दियों से राहत पाने के लिए कई लोग रूम हीटर को खरीदकर लाते हैं। हालांकि, रूम हीटर को खरीदते समय आपको कई बातों के बारे में जानना जरूरी है। रूम हीटर का उपयोग करने से आपकी सेहत पर कई तरह के बुरे असर पड़ सकते हैं। ऐसे कई हीटर बाजार में बिक रहे हैं, जिनका उपयोग करने पर कमरे में नमी की मात्रा कम हो जाती है। इस तरह के हीटर का लंबे समय तक कमरे में उपयोग करने से ऑक्सीजन की मात्रा भी कम हो जाती है। ऐसे में लोगों को सांस लेने में समस्या होती है। अगर आप बाजार से रूम हीटर खरीदने जा रहे हैं। ऐसे में आपको कई बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान आपको रूम हीटर को खरीदते समय रखना चाहिए ताकि आपकी सेहत पर कोई बुरा असर न पड़े।

Keep These Things In Mind While Buying New Room Heater
Room Heater - फोटो : Istock

आप बाजार से जब रूम हीटर खरीदने जा रहे हों। उस दौरान कोशिश करें कि आप ऑयलफिल्ड हीटर को ही खरीदें। यह एक खास तरह का हीटर होता है, जो कि कमरे में मौजूद हवा में नमी की मात्रा को कम नहीं करता है।

Keep These Things In Mind While Buying New Room Heater
Room Heater - फोटो : Istock

इसमें हीटिंग एलिमेंट भी नहीं होता है। इस हीटर में मौजूद तेल जब गर्म होता है। उसके बाद कमरा भी गर्म हो जाता है। इस हीटर को उपयोग में लाने से घर में ऑक्सीजन की मात्रा पर्याप्त रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Keep These Things In Mind While Buying New Room Heater
Room Heater - फोटो : Istock

ऐसे में लोगों को सांस लेने में किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होता है। गौर करने वाली बात है कि यह हीटर आपके कमरे को गर्म करने में थोड़ा वक्त जरूर लगाता है। इस हीटर का इस्तेमाल करने की सबसे खास बात यह है कि इसको बंद करने के बाद भी कमरा थोड़ी देर तक गर्म रहता है।

Business Ideas: पानी का प्लांट लगाकर कर सकते हैं लाखों में कमाई, ऐसे करें इस बिजनेस की शुरुआत

विज्ञापन
Keep These Things In Mind While Buying New Room Heater
Room Heater - फोटो : Istock

वहीं जो इलेक्ट्रिक हीटर होते हैं। वह कॉइल धातु या सिरेमिक से बनते हैं। इस हीटर को उपयोग में लाने से आपकी सेहत पर कई तरह के नकारात्मक असर पड़ सकते हैं। इसके अलावा आपको सांस लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इलेक्ट्रिक हीटर ऑयल फिल्ड हीटर के मुकाबले ज्यादा बिजली की खपत करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed