फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरत की खबर: क्रेडिट कार्ड ग्राहक कभी भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो बाद में पड़ सकता है पछताना

Tue, 05 Apr 2022 05:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 05 Apr 2022 05:11 PM IST
विज्ञापन
credit card tips What should a credit card holder keep in mind utility news in hindi
क्रेडिट कार्ड टिप्स - फोटो : istock

बदलती लाइफस्टाइल के साथ-साथ लोगों के खर्चें भी बढ़ते जा रहे हैं, जिसकी वजह से आज के दौर में कई सारे लोगों के पास क्रेडिट कार्ड आसानी से देखने को मिल जाता है। लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके अपने जरूरत की सारी चीजें बहुत ही आसानी से खरीद लेते हैं और उसका पेमेंट वो बाद में अपनी सैलरी से कर देते हैं। क्रेडिट कार्ड एक तरह से आपको लोन देने का काम करता है।इससे आपकी जरूरत के हिसाब से आपको टाइम पर पैसे मिल जाते हैं और आपका वो काम समय पर हो जाता है। मगर कई सारे लोग क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते समय कई साड़ी गलतियां करते रहते हैं, जिसकी वजह से उनको बाद में काफी सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नए क्रेडिट कार्डधारक शुरुआत में कई सारी ऐसी गलतियां करते हैं, जिसकी वजह से उनके कार्ड की पेमेंट नहीं जमा होने पर उनको ब्याज भी देना पड़ता है। ऐसे में आपके लिए ये जनना जरूरी है कि क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान देना चाहिए, नहीं तो आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

credit card tips What should a credit card holder keep in mind utility news in hindi
क्रेडिट कार्ड टिप्स - फोटो : Pixabay

एटीएम से कैश न निकालें

  • आपको अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कभी नहीं करना चाहिए, क्योंकि आप जैसे ही इसका इस्तेमाल करके कैश निकालते हैं, तो आपको तुरंत ही उसके ऊपर ब्याज देना होता है। वहीं, ये ब्याज काफी ज्यादा होता है। ये ब्याज दर 2.5 से 3.5 प्रतिशत के हिसाब से बढ़ता रहता है। इसलिए आप अपने क्रेडिट कार्ड से ये काम न कीजिए।
credit card tips What should a credit card holder keep in mind utility news in hindi
क्रेडिट कार्ड टिप्स - फोटो : Pixabay

इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन न करें

  • क्रेडिट कार्ड को लेकर एक गलती अक्सर लोग ये भी करते हैं कि वो अपने क्रेडिट कार्ड से इंटरनेशनल पेमेंट करने लगते हैं। इसके अलावा जब वो विदेश यात्रा पर जाते हैं, तो वो वहां भी अपने ही क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने लगते हैं। जिसकी वजह से उन्हें फॉरेन करंसी ट्रांजेक्शन फीस भी देनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
credit card tips What should a credit card holder keep in mind utility news in hindi
क्रेडिट कार्ड टिप्स - फोटो : istock

क्रेडिट लिमिट का ध्यान रखें

  • अगर आप क्रेडिट कार्ड में होने वाली समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो आपको हमेशा अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट को ध्यान से रखना चाहिए, क्योंकि कई बार लोग अपनी लिमिट से ऊपर की शॉपिंग कर लेते हैं और उसे चुकाने में सक्षम नहीं हो पाते हैं। इससे आपका सिविल स्कोर गिरता है और आपको भविष्य में लोन मिलने में दिक्कतें हो सकती हैं।
विज्ञापन
credit card tips What should a credit card holder keep in mind utility news in hindi
क्रेडिट कार्ड टिप्स - फोटो : istock

पूरा बिल भरें

  • अपने क्रेडिट कार्ड को इस्तेमाल करते समय इस बात का हमेशा ध्यान दें कि आप के क्रेडिट कार्ड पर जितनी बकाया राशि है वो सब आप टाइम पर चुका दीजिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed