जनधन योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2014 में की थी। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक फाइनेंशियल सर्विस, बचत खाता, पेंशन एवं अन्य सुविधाओं को पहुंचाना है। जनधन खाता खुलवाने पर आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंग। जनधन खाताधारकों को 1 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलता है। इसके अलावा खाताधारकों को रूपे डेबिट कार्ड की सुविधा भी दी जाती है। रूपे कार्ड की मदद से खाताधारक एटीएम ट्रांजैक्शन और ऑनलाइन पेमेंट जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। जनधन योजना के तहत खाताधारकों को ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी मिलती है। इस योजना में खाता खुलवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। जनधन खाता किसी भी बैंक, पोस्ट ऑफिस या राष्ट्रीयकृत बैंक में विजिट करके जीरो बैलेंस से खुलवाया जा सकता है। अगर आप भी अपना जनधन खाता खुलवाना चाहते हैं, तो आइए जानते खाता खुलवाने की पूरी प्रक्रिया के बारे में...
PM Jan Dhan Yojana: जन धन योजना में खाता खुलवाने पर मिलता है 1.30 लाख रुपये का लाभ, जानें आवेदन की प्रक्रिया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन