अगर आप भी रेल से यात्रा करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। अगर आप ट्रेन यात्रा के लिए टिकट खुद बुक करते हैं तो आपको पता होगा कि आईआरसीटीसी पर टिकट बुक करते समय स्टेशन का कोड डालना होता है। यदि स्टेशन कोड गलत होता है तो टिकट बुक नहीं हो पाती है। इसलिए ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, एक लोकप्रिय रेलवे स्टेशन का कोड बदल दिया गया है। अगर आपको इसके बारे में नहीं पता तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे। मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार की अधिसूचना के बाद भारतीय रेलवे ने अपने कंप्यूटर सिस्टम में एक स्टेशन का कोड बदल दिया है। अब झांसी रेलवे स्टेशन का कोड नेम बदल दिया गया है। पहले इस स्टेशन का कोड जेएचएस था। ऐसा केवल झांसी स्टेशन के साथ ही नहीं किया गया बल्कि पिछले कुछ समय से यूपी समेत कई अन्य राज्यों में कई रेलवे स्टेशन के नाम भी बदले गए हैं।
Indian Railways: इस लोकप्रिय रेलवे स्टेशन का बदल गया है कोड, फटाफट करें चेक वरना बुक नहीं होगा टिकट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sat, 01 Jan 2022 05:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन