PM Awas Yoaja 2022: अपना घर होना दुनिया के सबसे खूबसूरत सपनों में से एक होता है। हर कोई अपने जीवन में काफी संघर्ष करके अपना खुद का घर बनाने की चाह रखता है। अपना घर होने से आदमी काफी ज्यादा सुरक्षित महसूस करता है, क्योंकि घर ही एक ऐसी जगह होती है, जहां आपके अपने आपके साथ प्यार से रहते हैं। साथ ही आप सुख-दुख के पल एक साथ बिताना पसंद करते हैं। ऐसे में लाखों लोगों के इस सपने को साकार करने के लिए देश की सरकार आपको आर्थिक मदद मुहैया कराती है, जिससे आप आसानी से अपना घर बना सके। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आप बहुत ही आराम से अपना घर बना सकते हैं। इस योजना के तहत आपको आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिससे आप को घर बनावाने में आसानी होती है। साथ ही आप इस योजना में रजिस्ट्रेशन करके लाभ ले सकते हैं, लेकिन कई बार लोग इस योजना के लिए आवेदन करते समय गलतियां कर देते हैं, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप ये गलतियां न करें, तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना में आवेदन करते समय भूलकर न करें ये गलतियां, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन बातों का रखें ध्यान:-
किसी को भी आधार कार्ड न शेयर करें
- प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करते समय आप अपना आधार कार्ड किसी के साथ शेयर न करें, क्योंकि ऐसा करने से आधार कार्ड में निहित सारी गोपनीय जानकारी दूसरे को मिल जाती है, जिसका वो गलत इस्तेमाल कर सकता है।
बैंक अकाउंट की जानकारी किसी को शेयर करने से बचें
- इसके अलावा आप जब भी इस योजना के लिए आवेदन करें, तो अपने बैंक अकाउंट से जुड़ी सारी जानकारियां गोपनीय रखिए। साथ ही अपना बैंक अकाउंट नंबर किसी के साथ साझा न करें।
पैसे न दें
- कई बार लोग प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लोगों से ठगी करके उनसे अच्छे पैसे वसूल लेते हैं। ऐसे में आपको ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है, कि कहीं कोई आप से पैसे न ले लें। अगर कोई भी व्यक्ति आपको इस योजना के नाम पर पैसा मांगता है, तो आप उससे बचें।
गोपनीय जानकारी शेयर न करें
- अक्सर आप आवेदन करते समय अपनी और अपने परिवार से जुड़ी सारी गोपनीय जानकारी दूसरे लोगों के साथ साझा कर देते हैं। इसलिए बहुत जरूरी है कि आप अपनी सारी जानकारियां किसी को न बताएं। अपने एटीएम कार्ड के पिन से लेकर घर के पते और घर वालों से जुड़ी सारी जानकारियां आप हमेशा गोपनीय रखिए, ताकि कोई भी उसका दुर्पयोग ना कर सके।