Sukanya Samriddhi Scheme: अगर आप अपनी बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित हैं और उसको सुरक्षित करने के लिए किसी अच्छे और सुरक्षित निवेश योजना की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको भारत सरकार की एक खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना की शुरुआत खासतौर पर बेटियों के लिए की गई है। इस स्कीम का नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। इस स्कीम में निवेश करके आप अपने बेटी के लिए अच्छी खासी मात्रा में पैसों को इकट्ठा कर सकते हैं। इन पैसों की मदद से आप अपनी बेटी को किसी अच्छी जगह पर पढ़ा सकते हैं। इसके अलावा मैच्योरिटी पर मिलने वाले इन पैसों की सहायता से आप अपनी बेटी की शादी भी कर सकते हैं। इसी वजह से देश में बड़े पैमाने पर लोग सुकन्या समृद्धि स्कीम में निवेश करना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
Sukanya Samriddhi Scheme: बेटी की शादी और पढ़ाई की टेंशन खत्म करेगी ये स्कीम, निवेश करने पर मिलेगा इतना रिटर्न
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 15 Jun 2022 10:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन