PM Awas Yojana 2.O: हर कोई चाहता तो है उसका अपना खुद का घर हो, लेकिन ये सपना सभी का पूरा नहीं हो पाता। क्योंकि आज के इस महंगाई वाले जमाने में घर लेने के लिए लाखों-करोड़ों रुपये की जरूरत होती है।
PM Awas: क्या आप भी ले सकते हैं अपना घर? जानें पीएम आवास योजना में आवेदन के तरीके से लेकर पात्रता तक सबकुछ
PM Awas Yojana Mein Kaie Apply Kare: अगर आपके पास भी घर नहीं है और अगर आप पात्र हैं, तो आप पीएम आवास योजना में आवेदन कर घर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कितने लोगों को मिलेगा घर?
- दरअसल, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.O की जानकारी योजना के आधिकारिक एक्स प्लेटफॉर्म से शेयर की गई
- इसमें बताया गया है कि "अब न किराए की चिंता, न टपकती छत का डर। प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी 2.0 का है साथ जिससे 1 करोड़ शहरी परिवारों को मिलेगा अपने पक्के घर में रहने का सम्मान।"
- ऐसे में आप आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं
अब न किराए की चिंता, न टपकती छत का डर...
— Housing For All (@PMAYUrban) June 4, 2026
प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी 2.0 का है साथ जिससे 1 करोड़ शहरी परिवारों को मिलेगा अपने पक्के घर में रहने का सम्मान। #PMAYUrban2 #HousingForAll #KhushiyonKaAashiyana #SabkaSapnaGharHoApna #TransformingLives #TransformingUrbanLandscape pic.twitter.com/XG9cGJHgcZ
कौन कर सकता है आवेदन?
- जो लोग शहरी परिवार हैं यानी शहरों में रहते हैं
- जिनके पास अभी तक पक्का मकान नहीं है
- कमजोर परिवार यानी EWS और निम्न आय वर्ग यानी LIG और अन्य पात्र परिवारों को प्राथमिकता दी जाती है
- ध्यान रहे आपको सरकार के द्वारा निर्धारित बाकी नियमों-शर्तों को भी पूरा करना होता है
आवेदन के लिए कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?
- आवेदनकर्ता का आधार कार्ड
- बैंक खाते की जानकारी
- आय प्रमाण पत्र
- परिवार के सदस्यों की जानकारी आदि
पीएम आवास योजना में आवेदन कैसे करें?
- आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं
- आप चाहें तो की गई पोस्ट में एक क्यूआर कोड दिया गया है जिसके जरिए भी आप आवेदन कर सकते हैं