PF UAN Number Activate Process in Hindi: अगर आप नौकरीपेशा हैं तो जाहिर है कि आपको हर महीने सैलरी मिलती होगी? वहीं, इस पैसे में से कुछ पैसे ईएसआईसी या मेडिकल इंश्योरेंस, पीएफ जैसी चीजों के लिए काटे जाते हैं। दरअसल, सरकार की इकाई कर्मचारी भविष्य निधि संगठन प्राधिकरण यानी ईपीएफओ द्वारा नौकरीपेशा लोगों के पीएफ खाते खोले जाते हैं जिसके बाद इन खातों में कर्मचारी की सैलरी से हर महीने एक निश्चित अमाउंट काटकर जमा किया जाता है और इतना ही पैसा कंपनी भी जमा करती है। फिर इस पैसे पर ईपीएफओ सालाना ब्याज भी देता है। पर क्या आप जानते हैं कि अगर आप पीएफ खाताधारक हैं तो आपके लिए यूएएन नंबर के बारे में जानना और इसे एक्टिवेट करवाना बेहद जरूरी हो जाता है? तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66b215c8b6e45098ef02f106","slug":"pf-uan-what-is-uan-number-and-how-to-activate-check-here-2024-08-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PF UAN: क्या होता है यूएएन नंबर और क्यों जरूरी होता है इसे एक्टिवेट करवाना? पीएफ खाताधारक यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PF UAN: क्या होता है यूएएन नंबर और क्यों जरूरी होता है इसे एक्टिवेट करवाना? पीएफ खाताधारक यहां जानें
Tue, 06 Aug 2024 05:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:56 PM IST
विज्ञापन
क्या होता है यूएएन नंबर?
- फोटो : Amar Ujala
क्या होता है यूएएन नंबर?
- फोटो : istock
क्या होता है यूएएन नंबर और क्यों जरूरी है इसे एक्टिवेट करवाना?
- दरअसल, यूएएन नंबर पीएफ खाताधारकों के लिए जरूरी होता है। अगर ये नंबर नहीं है तो आप अपने पीएफ खाते से पैसे नहीं निकाल सकते हैं। इसलिए इस नंबर को एक्टिवेट करवाना हर खाताधारक के लिए जरूरी हो जाता है।
क्या होता है यूएएन नंबर?
- फोटो : istock
यूएएन नंबर एक्टिवेट करने का ये है तरीका:-
स्टेप 1
- अगर आपको अपने यूएएन नंबर को एक्टिवेट करना है तो आपको इसके लिए ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना है
- फिर यहां पर आपको थोड़ा नीचे की तरफ जाना है जहां पर आपको 'Important Links' में देखना है
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या होता है यूएएन नंबर?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- जहां पर आपको 'Activate UAN' का ऑप्शन मिलेगा और इस पर क्लिक करना है
- अब आप जैसे ही इस पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा
- जहां पर आपको सबसे पहले अपना यूएएन नंबर भरना है या फिर मेंबर आईडी में से किसी एक को भरना है
- अब आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर भरना है और साथ ही आपको अपना नाम और जन्मतिथि भी भरनी है
विज्ञापन
क्या होता है यूएएन नंबर?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को यहां पर भरना है
- साथ ही स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भर दें
- फिर आपको सहमित पर टिक करना है और 'Get Authorization Pin' पर क्लिक कर दें
- ऐसा करते ही आपका यूएएन नंबर एक्टिवेट हो जाएगा।