PF Update: अगर आप एक नोकरीपेशा व्यक्ति हैं, तो जाहिर है कि आपको कई तरह की सुविधाएं कंपनी द्वारा दी जाती होगी। लेकिन एक सुविधा ऐसी होती है जो सरकार द्वारा कर्मचारियों के लिए होती है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं पीएफ खाते की। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ द्वारा नौकरीपेशा लोगों के पीएफ खाते खोले जाते हैं। हर महीने की सैलरी में से कुछ पैसे काटकर इस खाते में कंपनी द्वारा जमा किए जाते हैं। वहीं, ईपीएफओ द्वारा इस पैसे पर सालाना ब्याज भी दिया जाता है। जबकि आप इस पैसे को नौकरी छोड़ने के बाद निकाल सकते हैं, नौकरी के बीच में निकाल सकते हैं या पेंशन के रूप में ले सकते हैं आदि। लेकिन अगर आप पीएफ खाते से पैसे निकालने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करवा लें। वरना आप ऑनलाइन तरीके से पैसे नहीं निकाल पाएंगे। तो चलिए जानते हैं ये होगा कैसे। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6300b9953c9c7616e921af58","slug":"pf-account-holders-want-to-withdraw-money-from-bank-complete-these-works-regarding-aadhaar-card","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PF Alert: पीएफ खाते से निकालना चाहते हैं पैसे? तो जरूर करवा लें आधार से जुड़ा ये काम, वरना हो सकती है दिक्कत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PF Alert: पीएफ खाते से निकालना चाहते हैं पैसे? तो जरूर करवा लें आधार से जुड़ा ये काम, वरना हो सकती है दिक्कत
Mon, 22 Aug 2022 09:15 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 22 Aug 2022 09:15 AM IST
विज्ञापन
आधार में मोबाइल नंबर कैसे बदलवा सकते हैं
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार में मोबाइल नंबर कैसे बदलवा सकते हैं
- फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
क्यों हैं जरूरी?
- दरअसल, जब आप अपने पीएफ खाते से ऑनलाइन तरीके से पैसे निकालते हैं, तो सब प्रोसेस करने के बाद आखिर में आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आता है। ऐसे में अगर आपके आधार कार्ड से कोई मोबाइल नंबर लिंक नहीं होगा, तो आपको पैसे निकालने में दिक्कत आ सकती है।
आधार में मोबाइल नंबर कैसे बदलवा सकते हैं
- फोटो : i stock
ऐसे करवा सकते हैं मोबाइल नंबर अपडेट:-
स्टेप 1
- अगर आप अपने आधार कार्ड में कोई मोबाइल नंबर अपडेट करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार में मोबाइल नंबर कैसे बदलवा सकते हैं
- फोटो : istock
स्टेप 2
- यहां पर जाकर आपको करेक्शन फॉर्म लेना है, और फिर इसे भरना है। इसमें पूरा नाम, आधार नंबर और वो मोबाइल नंबर दर्ज करना है जिसे आप आधार से लिंक करवाना चाहते हैं।
विज्ञापन
आधार में मोबाइल नंबर कैसे बदलवा सकते हैं
- फोटो : istock
स्टेप 3
- फॉर्म को संबंधित अधिकारी को जमा करवाएं, जिसके बाद आपके बायोमेट्रिक होंगे और फिर 24 घंटे के अंदर आपके आधार पर मोबाइल नंबर लिंक कर दिया जाता है। इसके बाद आप पीएफ से पैसे निकालने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।