फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Solar Rooftop Scheme: बिजली बिल के भुगतान से मिलेगी आजादी, सरकार लगा रही है 40 प्रतिशत की सब्सिडी पर सोलर पैनल

Sun, 21 Aug 2022 04:48 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 21 Aug 2022 04:48 PM IST
विज्ञापन
Install Solar Panels on Roof to Get Rid of Expensive Electricity Bill Know All About Solar Rooftop Scheme
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Istock

Solar Rooftop Scheme: अगर आप हर महीने आने वाले बिजली बिल से छुटकारा पाना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम सोलर रूफटॉप स्कीम है। इस योजना का लाभ लेकर आप अपने घरों की छत पर सोलर पैनल को लगवा सकते हैं। देश भर में कई लोग सरकार की इस स्कीम में आवेदन करके 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी लेकर अपने घर पर सोलर पैनल लगवा रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य देश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना है। गर्मी या शर्दी हर सीजन में आने वाला अतिरिक्त बिजली बिल का बोझ हमारी जेब पर बुरा असर डालता है। हमारी आमदनी का एक बड़ा हिस्सा बिजली बिल का भुगतान करने में खर्च हो जाता है। ऐसे में इस योजना का लाभ लेकर आप हर महीने आने वाले बिजली बिल से आजादी पा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं सोलर रूफटॉप स्कीम के बारे में विस्तार से -

Install Solar Panels on Roof to Get Rid of Expensive Electricity Bill Know All About Solar Rooftop Scheme
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Pixabay

इस स्कीम के अंतर्गत अगर आप 3KW तक के सोलर पैनल को अपने घरों की छत पर लगवाते हैं। इस स्थिति में आपको सोलर पैनल लगवाने पर सरकार द्वारा 40 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी। 

Install Solar Panels on Roof to Get Rid of Expensive Electricity Bill Know All About Solar Rooftop Scheme
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Pixabay

वहीं अगर आप 3KW से 10KW तक के सोलर पैनल को लगवाते हैं। इस स्थिति में आपको सरकार द्वारा सोलर पैनल लगवाने पर 20 प्रतिशत तक की सब्सिडी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Install Solar Panels on Roof to Get Rid of Expensive Electricity Bill Know All About Solar Rooftop Scheme
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Istock

इस योजना को भारत सरकार और नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय ने मिलकर शुरू किया है। अगर आप इस योजना का लाभ लेकर अपने घरों पर सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं। ऐसे में आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट Solarrooftop.gov.in पर विजिट करना होगा। 

विज्ञापन
Install Solar Panels on Roof to Get Rid of Expensive Electricity Bill Know All About Solar Rooftop Scheme
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Pixabay

वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको अपने राज्य की लिंक पर क्लिक करना है। इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन के ऑप्शन को सेलेक्ट करें। नेक्स्ट स्टेप पर डिटेल्स को फिल करके अपने जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें। इन सभी प्रोसेस को फॉलो करने के बाद आपको सबमिट के विकल्प का चयन करना है। इस तरह आप आसानी से सोलर रूफटॉप स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed