फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Petrol Pump: गाड़ी में हवा भरवाने से लेकर First Aid तक, पेट्रोल पंप पर मिलती हैं आपको ये मुफ्त सुविधाएं

Thu, 04 Aug 2022 01:15 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 04 Aug 2022 01:15 PM IST
विज्ञापन
Petrol Pump Free Services: Know 6 Consumer Rights At Petrol Pump Across India
Petrol Pump Free Services - फोटो : Istock

Petrol Pump Free Services: आज हम आपको पेट्रोल पंप पर मिलने वाली 6 मुफ्त सुविधाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। आप में से अधिकतर लोग पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ियों में डीजल, पेट्रोल और सीएनजी फिल कराने जाते होंगे। वहीं आप में से बेहद ही कम लोगों को पेट्रोल पंप पर मिलने वाली इन मुफ्त सुविधाओं के बारे में पता होगा। अगर आप नियमित तौर पर पेट्रोल पंप पर विजिट करते हैं। ऐसे में आपको इन सुविधाओं के बारे में पता होना चाहिए। इमरजेंसी के समय ये सुविधाएं आपके काफी काम आ सकती हैं। वहीं अगर पेट्रोल पंप डिस्ट्रीब्यूटर आपको इन मुफ्त सुविधाओं को देने से मना करता है। इस स्थिति में उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। यही नहीं ऐसा करने पर पेट्रोल पंप डिस्ट्रीब्यूटर का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको पेट्रोल पंप पर मिलने वाली 6 मुफ्त सुविधाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -

Petrol Pump Free Services: Know 6 Consumer Rights At Petrol Pump Across India
Petrol Pump Free Services - फोटो : Social media

पेट्रोल पंप पर आपको सुलभ शौचालय की सुविधा मिलती है। ये सुविधा बिल्कुल मुफ्त है। इसके लिए आपको एक रुपये का भी भुगतान नहीं करना होगा। आप किसी भी पेट्रोल पंप पर जाकर सुलभ शौचालय का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Petrol Pump Free Services: Know 6 Consumer Rights At Petrol Pump Across India
Petrol Pump Free Services - फोटो : Pixabay

वाहन चलाते वक्त अगर आपकी गाड़ी में हवा कम हो जाती है। इस स्थिति में आप किसी भी पेट्रोल पंप पर विजिट करके उसमें मुफ्त हवा भरवा सकते हैं। वहीं अगर सड़क पर आपको किसी प्रकार की चोट लग जाती है। इस स्थिति में आप किसी भी पेट्रोल पंप पर जाकर निःशुल्क प्राइमरी ट्रीटमेंट भी ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Petrol Pump Free Services: Know 6 Consumer Rights At Petrol Pump Across India
Petrol Pump Free Services - फोटो : Pixabay

पेट्रोल पंप पर आपको मुफ्त कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। अगर आपको किसी को अर्जेंट फोन करना है और आपके पास फोन नहीं है। ऐसे में आप पेट्रोल पंप पर जाकर दूसरे व्यक्ति को कॉल कर सकते हैं। इस सुविधा के लिए पेट्रोल पंप डिस्ट्रीब्यूटर आपसे एक रुपये का भी चार्ज नहीं वसूलेगा।

विज्ञापन
Petrol Pump Free Services: Know 6 Consumer Rights At Petrol Pump Across India
Petrol Pump Free Services - फोटो : Pixabay

आप पेट्रोल पंप पर मुफ्त पेयजल की सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं। इसके अलावा यहां आपको फायर सेफ्टी डिवाइस भी मिलती है। अगर आपकी गाड़ी पर किसी प्रकार की आग लग जाती है। ऐसे में आप पेट्रोल पंप पर रखी फायर सेफ्टी डिवाइस की मदद लेकर उस आग को बुझा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed