Paytm Tips: आपको किसी से कॉल पर बात करनी है, किसी को पैसे भेजने हैं, मनोरंजन करना है, बैंक का कोई काम करना है या फिर सोशल मीडिया पर समय बिताना है आदि। ऐसे ही नाजाने कितने कामों को करने के लिए हमें मोबाइल फोन की जरूरत होती है। मोबाइल के आ जाने से अब काम पहले के मुकाबले काफी जल्दी हो जाते हैं। यहां तक कि मोबाइल के जरिए लोग एक-दूसरे को बिना बैंक जाए ही पैसे भेज पाते हैं और अब तो लोग यूपीआई के जरिए कुछ भी खरीदकर उसकी पेमेंट कर पाते हैं। इसके लिए लोग कई तरह के यूपीआई पेमेंट एप का इस्तेमाल करते हैं, जैसे- पेटीएम। पर जरा सोचिए कि अगर कभी आपका मोबाइल चोरी या गुम हो जाए तो आपके पेटीएम एप का कोई गलत इस्तेमाल भी कर सकता है। हालांकि, इसके लिए यूपीआई पिन आदि की जरूरत पड़ती है। पर आपको ऐसी स्थिति में परेशान नहीं होना है क्योंकि आप चोरी हुए मोबाइल से अपने पेटीएम अकाउंट को ब्लॉक कर सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए ये तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"641597f793d7e2eccc03829c","slug":"paytm-tips-news-in-hindi-how-to-block-your-paytm-account-after-mobile-theft-to-prevent-money-loss-2023-03-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Paytm Tips: मोबाइल चोरी होने के बाद ऐसे ब्लॉक कर सकते हैं अपना पेटीएम अकाउंट, चोर नहीं निकाल पाएंगे पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Paytm Tips: मोबाइल चोरी होने के बाद ऐसे ब्लॉक कर सकते हैं अपना पेटीएम अकाउंट, चोर नहीं निकाल पाएंगे पैसे
Mon, 20 Mar 2023 09:35 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 20 Mar 2023 09:35 AM IST
विज्ञापन
चोरी हुए मोबाइल से पेटीएम अकाउंट को ब्लॉक करने का तरीका
- फोटो : twitter @Paytm
चोरी हुए मोबाइल से पेटीएम अकाउंट को ब्लॉक करने का तरीका
- फोटो : istock
पेटीएम अकाउंट को ब्लॉक करने का तरीका:-
स्टेप 1
- अगर आपका भी मोबाइल चोरी हो गया है या कभी आपके साथ ऐसा होता है और ऐसी स्थिति में आप अपना पेटीएम अकाउंट ब्लॉक करना चाहते हैं, तो ऐसा हो सकता है
- इसके लिए आपको सबसे पहले किसी दूसरे मोबाइल में पेटीएम एप को इंस्टॉल करना है
चोरी हुए मोबाइल से पेटीएम अकाउंट को ब्लॉक करने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको इंस्टॉल किए हुए पेटीएम में अपने पुराने अकाउंट की यूजर आईडी, पासवर्ड और मोबाइल नंबर दर्ज करके लॉगिन करना होगा
- जैसे ही ये लॉगिन हो जाए तो आपको 'हैमबर्गर मैन्यू' पर जाना है
- फिर आपको 'सिक्योरिटी और प्राइवेसी' वाले सेक्शन में जाना होगा
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी हुए मोबाइल से पेटीएम अकाउंट को ब्लॉक करने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब आप देखेंगे, तो आपको यहां मैनेज अकाउंट ऑन ऑल डिवाइस वाला विकल्प मिलेगा
- यहां पर आपसे पूछा जाएगा कि क्या आपको अपना अकाउंट लॉग आउट करना है
- ऐसे में आपको यस पर क्लिक करना है
- जैसे ही आप यस पर क्लिक करेंगे, तो आपके चोरी हुए मोबाइल से आपका पेटीएम अकाउंट डीएक्टीवेट हो जाता है
विज्ञापन
चोरी हुए मोबाइल से पेटीएम अकाउंट को ब्लॉक करने का तरीका
- फोटो : istock
- अगर इस प्रोसेस को करने में आपको किसी तरह की कोई दिक्कत आती है, तो आप पेटीएम के हेल्पलाइन नंबर 0120-4456456 पर कॉल कर सकते हैं। यहां से आपकी उचित मदद की जा सकती है।