PM Awas Yojana Eligibility List: देश में ऐसी कई योजनाएं हैं, जिनके जरिए जरूरतमंद और गरीब लोगों तक लाभ पहुंचाया जाता है। खासतौर पर इन्हीं लोगों के लिए ये योजनाएं चलाई भी जाती हैं। केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, ये दोनों ही कई तरह की योजनाओं के जरिए लोगों तक लाभ पहुंचाने का काम करते हैं। जैसे- केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना को ही ले लीजिए। साल 2015 में शुरू हुई इस योजना का लाभ मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग ले रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभान्वित होना चाहते हैं, तो आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"661662e0e8af6814c008deec","slug":"pay-who-is-eligible-or-not-for-pm-awas-yojana-check-details-2024-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Awas Yojana: कौन कर सकता है प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन और क्या चाहिए होते हैं दस्तावेज? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Awas Yojana: कौन कर सकता है प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन और क्या चाहिए होते हैं दस्तावेज? यहां जानें
Wed, 10 Apr 2024 03:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 10 Apr 2024 03:31 PM IST
विज्ञापन
पीएम आवास योजना।
- फोटो : istock
पीएम आवास योजना।
- फोटो : istock
ये बातें जरूरी जान लें:-
- इकोनॉमिक वीकर सेक्शन यानी ईडब्ल्यूएस में जो लोग आवेदन कर रहे हैं, उनकी सालाना आय 0-3 लाख रुपये के बीच होनी चाहिए
- लोअर इनकम ग्रुप यानी एलआईजी में आवेदन करने वालों की साल भर की आय 3-6 लाख रुपये के बीच होनी चाहिए
- मिडिल इनकम ग्रुप 1 यानी एमआईजी 1 में आवेदन के लिए सालाना आय 6-12 और मिडिल इनकम ग्रुप 2 यानी एमआईजी 2 में आवेदन के लिए 12-18 लाख रुपये के बीच सालाना आय होनी चाहिए।
पीएम आवास योजना।
- फोटो : istock
कौन है पात्र?
- अगर आपके पास आवासीय इकाई नहीं है, तो आप पीएम आवास योजना के तहत लाभ ले सकते हैं
- जो लोग बीपीएल कार्ड वाले हैं या जिनकी आय निम्न आय है, वो भी इस योजना के लिए पात्र माने जाते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम आवास योजना।
- फोटो : istock
- अगर आप आवेदन करने जा रहे हैं, तो जान लें कि आपकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होना अनिवार्य है
- आवेदनकर्ता का भारत का नागिरक होना भी अनिवार्य है
विज्ञापन
पीएम आवास योजना।
- फोटो : istock
ये दस्तावेज चाहिए होते हैं:-
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- पैन कार्ड
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट नंबर
- बैंक पासबुक आदि।