फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन का क्या है तरीका और कौन ले सकता है लाभ? यहां जानें

Wed, 10 Apr 2024 02:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 10 Apr 2024 02:18 PM IST
विज्ञापन
PMVY: Who is Eligible or Not For PM Vishwakarma Yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Yojana: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाएं चलाते हैं। जहां कई पुरानी योजनाओं में कुछ बदलाव करके उन्हें और बेहतर बनाने की तरफ काम किया जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ कई नई योजनाओं को भी समय-समय पर शुरू किया जाता है। इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना, जिसे पिछले साल सितंबर माह में शुरू किया गया। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक लाभ के अलावा कई अन्य तरह से लाभर्थियों को लाभ दिए जाते हैं। वहीं, अगर आप इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। तो चलिए बिना देरी के पात्रता और आवेदन का तरीका दोनों जानते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

PMVY: Who is Eligible or Not For PM Vishwakarma Yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : istock

कैसे जुड़ सकते हैं योजना से?

  • अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं, तो आवेदन के लिए पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना होता है
  • यहां जाकर आवेदनकर्ता को अपने दस्तावेज दिखाने होते हैं
  • फिर पात्रता चेक होती है और दस्तावेज वेरिफाई होते हैं
  • सब कुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।
PMVY: Who is Eligible or Not For PM Vishwakarma Yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : pixabay

क्या आप पात्र हैं?

पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र हैं, उनकी एक सूची है। वहीं, आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होना जरूरी है। जो लोग पात्र हैं, वो हैं...

  • जो अस्त्रकार हैं
  • जो राजमिस्त्री है
  • जो लोग टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
  • जो नाव निर्माता हैं 
  • अगर आप ताला बनाने वाले हैं
  • पत्थर तराशने वाले हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
PMVY: Who is Eligible or Not For PM Vishwakarma Yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : istock
  • पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता हैं
  • जो लोग सुनार हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
विज्ञापन
PMVY: Who is Eligible or Not For PM Vishwakarma Yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : istock
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • नाई यानी बाल काटने वाले हैं
  • जो मालाकार हैं
  • जो धोबी है
  • जो दर्जी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed