36 Page Passport Price in Hindi: देशभर में आज, 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाने की नई दरें लागू हो गई हैं। बता दें कि सरकार ने इन नई दरों की घोषणा हाल ही में 25 जून 2026 को की थी। अब अगर आप भी आने वाले दिनों में पढ़ाई, नौकरी या घूमने के लिए विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।
सरकार ने पासपोर्ट सेवाओं की फीस में भारी बढ़ोतरी करने का फैसला किया है, जिससे अब नया पासपोर्ट बनवाना या पुराने को रिन्यू कराना पहले के मुकाबले काफी महंगा हो गया है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
2 of 5
36-पेज साधारण और तत्काल पासपोर्ट
- फोटो : Adobe Stock
36-पेज साधारण और तत्काल पासपोर्ट
सामान्य यात्रा के लिए बनने वाले 36 पेज के नए पासपोर्ट की फीस में 1,000 रुपये की सीधी बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद अब 1,500 रुपये की जगह 2,500 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, अगर आप इमरजेंसी में तत्काल सेवा के तहत 36 पेज का पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए अब आपको कुल 5,000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
3 of 5
60-पेज का जंबो पासपोर्ट की नई कीमतें
- फोटो : Adobe Stock
60-पेज का जंबो पासपोर्ट
जिन लोगों को अक्सर ही विदेश यात्रा करनी पड़ती है, उनके लिए 60 पेज वाला लंबो पासपोर्ट ही सबसे अच्छा विकल्प होता है। बता दें कि 60 पेज वाले जंबो पासपोर्ट की सामान्य फीस अब 2,000 रुपये से बढ़कर सीधे 3,500 रुपये हो गई है। इसके अलावा, अगर कोई व्यक्ति इसी 60 पेज वाले जंबो पासपोर्ट को तत्काल कोटे के माध्यम से जल्द से जल्द बनवाना चाहता है, तो उसे 6,000 रुपये की भारी फीस देनी होगी।
4 of 5
बच्चों की फीस और 10% की खास छूट
- फोटो : freepik
बच्चों की फीस और 10% की खास छूट
18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए 36 पेज के पासपोर्ट की सामान्य फीस 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,750 रुपये और तत्काल के लिए 4,250 रुपये कर दी गई है। हालांकि, सरकार ने राहत देते हुए 8 साल तक के छोटे बच्चों और 60 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों (बुजुर्गों) को नए आवेदन पर 10 फीसदी की विशेष छूट देने का नियम बनाया है।
5 of 5
PCC, सरेंडर और पासपोर्ट खोने पर चार्ज
- फोटो : freepik
PCC, सरेंडर और पासपोर्ट खोने पर चार्ज
- विदेश जाने के लिए जरूरी पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC) या सरेंडर सर्टिफिकेट के लिए अब 750 रुपये की फीस लगेगी।
- इसके साथ ही ये भी जान लें कि अगर आपका 36 पेज का पासपोर्ट खो जाता है या खराब हो जाता है, तो डुप्लीकेट पासपोर्ट के लिए नॉर्मल में 5,000 रुपये और तत्काल में 7,500 रुपये देने होंगे।
- बता दें कि 60 पेज का डुप्लीकेट पासपोर्ट बनवाने का खर्च नॉर्मल में 6,000 रुपये और तत्काल में 8,500 रुपये लगेंगे