Pan Card: आप जब भी कोई सरकारी या गैर-सरकारी काम करवाते हैं, तो आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। जैसे- आधार कार्ड, क्योंकि आज के दौर में ये दस्तावेज लगभग सभी कामों के लिए अनिवार्य जो है। लेकिन आप शायद ये न जानते हों कि पैन कार्ड भी जरूरी दस्तावेजों की सूची में शामिल है। बैंक में खाता खुलवाने, वित्तीय लेन देन करने, इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने जैसे अन्य कामों के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। पर कई बार पैन कार्ड में नाम, जन्मतिथि जैसी चीजें गलत प्रिंट होने की वजह से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आपके पैन कार्ड में भी कोई गलती है, जिसकी वजह से आपका कोई काम अटक रहा है तो आप इसे ठीक करवा सकते हैं। इसका तरीका आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...
{"_id":"662a2cc3e8e85493230f3e94","slug":"pan-card-how-to-done-pan-card-correction-online-check-full-process-2024-04-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pan Card Correction: पैन कार्ड में गलती होने पर अटक सकते हैं कई काम, परेशान होने की जगह ऐसे करवा सकते हैं ठीक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Pan Card Correction: पैन कार्ड में गलती होने पर अटक सकते हैं कई काम, परेशान होने की जगह ऐसे करवा सकते हैं ठीक
Thu, 25 Apr 2024 03:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 25 Apr 2024 03:56 PM IST
विज्ञापन
पैन कार्ड में सुधार कैसे करवाएं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैन कार्ड में सुधार कैसे करवाएं?
- फोटो : istock
ऐसे ठीक करवा सकते हैं पैन कार्ड की गलतियां:-
स्टेप 1
- आपके पैन कार्ड में भी अगर नाम, जन्मतिथि या अन्य चीजें गलत प्रिंट हो गई है, तो आप इसे ऑनलाइन तरीके से ठीक करवा सकते हैं
- इसके लिए आपको आधिकारिक पोर्टल onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html पर जाना होगा
- फिर यहां पर 'एप्लीकेशन टाइप में चेंज/करेक्शन पैन डाटा' के ऑप्शन पर क्लिक करें
पैन कार्ड में सुधार कैसे करवाएं?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद अपनी कैटेगरी दर्ज करें और मांगी गई जानकारी यहां भर दें
- अब कैप्चा कोड दर्ज कर फॉर्म को सबमिट कर दें
- फिर आपकी रिक्वेस्ट रजिस्टर हो जाएगी और आपकी ईमेल आईडी पर एक टोकन नंबर और एक लिंक आएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
पैन कार्ड में सुधार कैसे करवाएं?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब आपकी ईमेल आईडी पर जो लिंक आया है, उस पर क्लिक करना है
- इसके बाद आपके सामने पैन कार्ड अपडेट करने के लिए एक पेज खुलेगा
- यहां पर आपको मांगी गई जानकारियां भरनी है और नेक्स्ट पर क्लिक कर देना है
- फिर आपको मांगे गए दस्तावेज अपलोड करने हैं और पेमेंट भी करनी है
विज्ञापन
पैन कार्ड में सुधार कैसे करवाएं?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- पेमेंट करने के बाद आपको एक्नॉलेजमेंट स्लिप मिलेगी, जिसे अपने पास संभालकर रखें
- अब आपको मांगी गई जरूरी जानकारियों को डाक से एनएसडीएल ई-गवर्नेंस के दिए गए पत्ते पर भेज देना है
- इसके बाद आपकी जानकारी को वेरिफाई किया जाता है और सब कुछ सही पाए जाने के बाद आपका पैन अपडेट कर दिया जाता है।