फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pan Card Benefits: इन कामों के लिए जरूरी होता है पैन कार्ड, यहां देखें सूची

Thu, 26 Sep 2024 09:24 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 26 Sep 2024 09:24 AM IST
विज्ञापन
Pan Card Benefits List in Hindi PAN card is necessary for these works
पैन कार्ड क्यों जरूरी है? - फोटो : Amar Ujala

Benefits of Pan Card: हम जब सिम कार्ड खरीदने जाते हैं, बैंक में खाता खुलवाने जाते हैं, अपनी पहचान किसी को बताते हैं, कोई आईडी प्रूफ अपने साथ ले जाते हैं आदि तो इसमें हम आधार कार्ड का ही इस्तेमाल करते हैं। दरअसल, ये आज के समय में सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेज जो है, लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि पैन कार्ड भी बेहद जरूरी दस्तावेज है। ऐसे में अगर आपने पैन कार्ड अब तक नहीं बनवाया है या आप इसे बनवा चुके हैं और आपको लगता है कि इसका कोई काम नहीं है या कोई फायदा नहीं है, तो आप जान लें कि पैन कार्ड कई कामों के लिए जरूरी होता है। आप अगली स्लाइड्स में पैन कार्ड के फायदों के बारे में जान सकते हैं...

Pan Card Benefits List in Hindi PAN card is necessary for these works
पैन कार्ड क्यों जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock

इन चीजों के लिए चाहिए होता है पैन कार्ड:-

नंबर 1

  • अगर आप कोई संपत्ति बेच रहे हैं और वो संपत्ति 5 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की है तो आपको पैन कार्ड चाहिए होता है। ठीक ऐसे ही संपत्ति को खरीदते समय भी ये चाहिए होता है। इसलिए आपको पैन कार्ड बनवा लेना चाहिए।
Pan Card Benefits List in Hindi PAN card is necessary for these works
पैन कार्ड क्यों जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • अगर आप लोन लेना चाहते हैं या कभी लेंगे तो ऐसे में आपके पास पैन कार्ड होना जरूरी है। इसी के जरिए आपका सिबिल स्कोर चेक होता है और पता चल पाता है कि आपको लोन मिल पाएगा या नहीं। यही नहीं, आपके कितने लोन चल रहे हैं जैसी जानकारियां भी आप पैन कार्ड से ही ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pan Card Benefits List in Hindi PAN card is necessary for these works
पैन कार्ड क्यों जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 3

  • आप बैंक खाता खुलवाना चाहते हैं तो भी आपको पैन कार्ड चाहिए होता है। खाता खुलवाते समय और केवाईसी के समय आपको पैन कार्ड चाहिए होता है। साथ ही अगर आप खाते में 50 हजार रुपये से ज्यादा पैसे जमा करवाते हैं, तो भी आपको पैन कार्ड चाहिए होता है।
विज्ञापन
Pan Card Benefits List in Hindi PAN card is necessary for these works
पैन कार्ड क्यों जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 4

  • पैन कार्ड का दूसरा फायदा है कि आप इससे टैक्स फाइल कर सकते हैं। अगर आपके पास पैन कार्ड है तो आपको इस काम में कोई दिक्कत नहीं आती है और आप मिनटों में रिटर्न फाइल जैसे काम कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed