Ayushman Card: जब आप किसी योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले ये जानना पड़ता है कि क्या आप उस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं। दरअसल, हर एक योजना की पात्रता सूची होती है और जब आप उसके अंतर्गत पात्र होते हैं, तभी आप योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। जैसे- आयुष्मान भारत योजना में। दरअसल, इस योजना को भारत सरकार चलाती है और ये एक स्वास्थ्य योजना है जिसके अंतर्गत सरकार आपको मुफ्त इलाज का लाभ देती है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आप इस योजना से जुड़ जाएं, तो पहले आपको पात्रता सूची देख लेनी चाहिए। इससे आप जान पाएंगे कि क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
ABY: आवेदन से पहले ऐसे चेक करें आयुष्मान कार्ड की पात्रता सूची, जान पाएंगे आप कर सकते हैं आवेदन या नहीं
- आयुष्मान भारत योजना की पात्रता सूची के बारे में जानेंगे, लेकिन उससे पहले जानते हैं इस योजना के लाभार्थियों को लाभ क्या मिलते हैं। दरअसल, इस योजना के लाभार्थियों को हर साल 5 लाख रुपये का कवर दिया जाता है जिससे वे मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना पड़ता है। दरअसल, इसी आयुष्मान कार्ड को मित्र हेल्प डेस्क पर दिखाकर आप योजना में पंजीकृत अस्पताल में मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं।
पात्रता सूची के बारे में जानें
आप चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बने तो इसके लिए पहले आपको पात्रता सूची देखनी पड़ती है, क्योंकि जो लोग इसके मुताबिक पात्र हैं केवल उन्हें ही योजना का लाभ मिल सकता है...
- अगर आवेदनकर्ता गांव में रहता है
- अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
- पात्र वे लोग हैं, जो अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
- जो लोग दिव्यांग हैं या जिनके परिवार में कोई दिव्यांग है
- अगर आप आदिवासी हैं या फिर निराश्रित हैं
- जो लोग दिहाड़ी मजदूर हैं, वे लोग भी योजना के लिए पात्र हैं।