आज के समय में हर किसी के पास पैन कार्ड का होना बेहद जरूरी है। इसके बिना आपके वित्तीय लेन देन से जुड़े कई काम रुक सकते हैं। जिस प्रकार आधार कार्ड आपकी पहचान और एड्रेस प्रूफ की तरह काम करता है, उसी तरह पैन कार्ड के जरिए आपके सभी वित्तीय काम होते हैं। चाहे नई नौकरी प्राप्त करनी हो या फिर नया बैंक खाता खुलवाना हो इसके बिना आपका काम संभव नहीं है। इसलिए जरूरी है कि 18 साल की उम्र होते ही आपको पैन कार्ड के लिए आवेदन कर लेना चाहिए। वहीं अगर आपने अपने पैन कार्ड के लिए आवेदन कर दिया है, लेकिन अभी तक कार्ड आपको नहीं मिला है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपने पैन कार्ड का स्टेटस घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। आज हम आपको ऑनलाइन पैन कार्ड का स्टेटस चेक करने के आसान प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं।
{"_id":"621df51b0607cf29d2629479","slug":"pan-card-application-apply-status-check-online-easy-method","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pan Card Status: घर बैठे चेक करना चाहते हैं पैन कार्ड का स्टेटस? ये रहा ऑनलाइन प्रोसेस","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Pan Card Status: घर बैठे चेक करना चाहते हैं पैन कार्ड का स्टेटस? ये रहा ऑनलाइन प्रोसेस
Tue, 01 Mar 2022 05:58 PM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Tue, 01 Mar 2022 05:58 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन पैन कार्ड का स्टेटस चेक करने का प्रोसेस
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन पैन कार्ड का स्टेटस चेक करने का प्रोसेस
- फोटो : istock
आइए जानते हैं कि आप घर बैठे कैसे चेक कर सकते हैं अपने पैन कार्ड का स्टेटस
- इसके लिए आपको सबसे पहले इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट https://www.incometaxindia.gov.in/pages/pan.aspx पर जाना होगा। इसके बाद यहां आपको Instant PAN through Aadhaar ऑप्शन को भी सेलेक्ट करना होगा।
ऑनलाइन पैन कार्ड का स्टेटस चेक करने का प्रोसेस
- फोटो : istock
- इसके बाद Check Status of PAN Card के ऑप्शन को चुनें। ऐसा करने के बाद अगले पेज पर आपसे आधार कार्ड का नंबर मांगा जाएगा, जिसे आपको बहुत ध्यान से दर्ज करना है। ऐसा रकने के बाद आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन पैन कार्ड का स्टेटस चेक करने का प्रोसेस
- फोटो : istock
- ये ओटीपी आपको पेज पर फील करना है। ओटीपी फील करते ही सबमिट ऑप्शन पर क्लिक कर दें। इसके बाद आप अपने पैन कार्ड का स्टेटस देख सकते हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन पैन कार्ड का स्टेटस चेक करने का प्रोसेस
- फोटो : istock
अगर कोई बच्चा 18 साल से कम की उम्र में बिजनेस करता है, तो वो भी अपने माता-पिता की देखरेख में अपना पैन कार्ड बनवा सकता है। वहीं 18 साल के बाद इसे अपडेट कर दिया जाता है। इसके साथ ही अगर आपका पैन कार्ड कहीं खो गया है, तो ऐसा स्थिति में आप डुप्लीकेट पैन कार्ड के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।