फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: कभी भूलकर भी न करें ये चार गलतियां, वरना पलक झपकते ही खाली हो सकता है आपका बैंक खाता

Tue, 07 May 2024 04:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 07 May 2024 04:12 PM IST
विज्ञापन
Online Transaction Alert: Due to these mistakes you may get fraud
किन गलतियों के कारण फ्रॉड हो सकता है? - फोटो : Amar Ujala

Banking Fraud Alert: एक समय था जब लोगों के घरों में चोर घुसकर चोरियां कर लेते थे, लेकिन अब ऐसे मामले तो कम होते नजर आ रहे हैं। पर अब ऑनलाइन फ्रॉड के जरिए लोगों को लूटा जा रहा है। दरअसल, पल-पल बदलते इस टेक्नोलॉजी के दौर में लोगों के साथ ठगी के मामले भी काफी देखे जा रहे हैं। जालसाज लोगों को किसी न किसी तरीके से ठग लेते हैं, लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि ज्यादातर ठगी के पीछे हमारी भी कुछ छोटी-बड़ी गलतियां हो सकती हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप कुछ गलतियों को करने से बचें, वरना आपके साथ भी फ्रॉड हो सकता है और आपकी मेहनत की कमाई को जलासाज पलक झपकते ही खाली कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन सी गलतियां करने से हमें बचना चाहिए, ताकि हम फ्रॉड से बच सके। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Online Transaction Alert: Due to these mistakes you may get fraud
किन गलतियों के कारण फ्रॉड हो सकता है? - फोटो : istock

इन बातों का रखें ध्यान:-

पासवर्ड नहीं ओटीपी चुनें

  • आमतौर पर जब हम कोई ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं या किसी एप या वेबसाइट से खरीदारी आदि करते हैं। तो यहां पर हमेशा ओटीपी वाले विकल्प को चुनना चाहिए न कि पासवर्ड को। दरअसल, पासवर्ड कहीं पर दर्ज करना गलत हो सकता है। जबकि, ओटीपी हर बार नया आता है और आपके ही रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आता है।
Online Transaction Alert: Due to these mistakes you may get fraud
किन गलतियों के कारण फ्रॉड हो सकता है? - फोटो : istock

गोपनीय जानकारी भूलकर शेयर न करें

  • जालसाज लोगों को ठगने के लिए कभी बैंकिंग ऑफिसर बनकर, कभी कार्ड ब्लॉक होने को लेकर या किसी ऑफर्स आदि को लेकर लोगों को कॉल करके उनसे उनकी गोपनीय बैंकिंग जानकारी पूछते हैं। यहां पर ध्यान दें कि किसी को भी कभी भी अपनी गोपनीय बैंकिंग जानकारी जैसे- डेबिट/क्रेडिट कार्ड नंबर, सीवीवी, ओटीपी, इंटरनेट बैंकिंग आईडी का पासवर्ड आदि शेयर न करें। वरना आपके साथ ठगी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Online Transaction Alert: Due to these mistakes you may get fraud
किन गलतियों के कारण फ्रॉड हो सकता है? - फोटो : istock

ऑफिस या अन्य जगहों के कंप्यूटर से शॉपिंग नहीं

  • अगर आपको कोई ऑनलाइन शॉपिंग करनी है, तो इसे सिक्योर सिस्टम या अपने मोबाइल या अपने पर्सनल कंप्यूटर/लैपटॉप से करें। कई लोगों की आदत होती है कि ऑफिस के कंप्यूटर, साइबर कैफे के सिस्टम आदि से लोग ऐसा करते हैं। पर ऐसा न करें, क्योंकि हैकर्स इन्हीं जगहों के सिस्टम को सबसे ज्यादा निशाना बनाते हैं।
विज्ञापन
Online Transaction Alert: Due to these mistakes you may get fraud
किन गलतियों के कारण फ्रॉड हो सकता है? - फोटो : istock

अनजाने लिंक पर कभी क्लिक नहीं

  • जालसाज लोगों को ठगने के लिए उनके मोबाइल पर कई तरह के लुभावने ऑफर्स, कैशबैक के ऑफर्स, चालान कटने के मैसेज आदि भेजते हैं। इन मैसेज में ही एक लिंक होता है, जिस पर क्लिक करने को कहा जाता है। अगर आप ऐसा करते हैं, तो यकीन मानिए आप अपनी मेहनत की कमाई को पलक झपकते ही गंवा सकते हैं। इसलिए कभी भी किसी भी अनजाने मैसेज पर विश्वास करके किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed