Tips For Online Shopping: अब समय बदल चुका है क्योंकि लोग अब ऑफलाइन कम और ऑनलाइन शॉपिंग पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। खासतौर पर युवा घर बैठे ही चीजें मंगवाना ज्यादा पसंद करते हैं। पहले आप अपने कंप्यटूर या मोबाइल पर सामान की फोटो देखते हैं और फिर उसे ऑर्डर कर देते हैं, जिसके कुछ समय बाद वो सामान आपके पते पर पहुंच जाता है। ऑनलाइन शॉपिंग ने खरीदारी के काम को बेहद आसान कर दिया है, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि ऑनलाइन शॉपिंग करते समय अगर आपने एक छोटी सी गलती की, तो आप ठगी के शिकार हो सकते हैं क्योंकि जालसाज आपको ठगने के लिए जो तैयार बैठे हैं। ऐसे में जब भी ऑनलाइन शॉपिंग करें, तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। वरना आपके साथ ठगी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64db4d8deaea32b583058f97","slug":"online-shopping-tips-what-should-be-kept-in-mind-while-online-shopping-to-avoid-fraud-2023-08-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खबर काम की: इन गलतियों के कारण खाली हो सकता है बैंक खाता, ऑनलाइन खरीदारी करते समय रखें खास ध्यान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
खबर काम की: इन गलतियों के कारण खाली हो सकता है बैंक खाता, ऑनलाइन खरीदारी करते समय रखें खास ध्यान
Tue, 15 Aug 2023 03:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 15 Aug 2023 03:35 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Istock
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान:-
नंबर 1
नंबर 1
- आपको ये ध्यान रखना है कि कहीं आप फेक एप या वेबसाइट पर तो नहीं चले गए हैं या आपने यहां से पेमेंट करके तो सामान नहीं मंगाया है आदि। दरअसल, जालसाज लोगों को ठगने के लिए असली एप और वेबसाइट से मिलती-जुलती एप और वेबसाइट बना देते हैं, पर ये फेक होती हैं। इसलिए जब भी आप खरीदारी करें, तो इस बातो को सुनिश्चित करें कि एप या वेबसाइट असली हैं न कि फेक। वरना आपके साथ फ्रॉड हो सकता है।
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Istock
नंबर 2
- आमतौर पर देखा जाता है कि लोग जब भी किसी वेबसाइट या एप से ऑनलाइन खरीदारी करते हैं, तो इसके बाद अपने क्रेडिट-डेबिट कार्ड की जानकारी सेव कर देते हैं। इससे होता ये है कि दोबारा उन्हें अपनी बैंकिंग जानकारी भरनी नहीं पड़ती और इससे समय बचता है। पर जरा रुकिए अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप सबसे बड़ी गलती कर रहे हैं क्योंकि जब इन एप या वेबसाइट पर हैकर्स द्वारा हमला किया जाता है कि तो आपकी बैंकिंग को खतरा हो जाता है और आपको चपत लग सकती है। इसलिए ऐसा कभी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 3
- हमेशा मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन सुविधा का इस्तेमाल करें। कई लोग इसे बंद करके रखते हैं या उन्हें इस बारे में पता ही नहीं होता है। दरअसल, जब भी कोई आपके अकाउंट पर लॉगिन करने का प्रयास करता है, तो ये आपको मैसेज या ईमेल द्वारा सूचित करता है। ऐसा करके आप हैकर्स के हमले को रोक सकते हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 4
- ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले लोगों को कई तरह के ऑफर्स ईमेल, मैसेज और अब तो सोशल मीडिया के जरिए भी भेजे जाते हैं। पर ध्यान रहे कि इनकी पहले अच्छे से जांच कर लें और ये जान लें कि ये लुभावने ऑफर्स सही हैं या फेक। वरना इन पर क्लिक करते ही आपको चपत लग सकती है।