Ayushman Card Eligibility: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही कई ऐसी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चला रहे हैं जिनके जरिए एक बड़ी संख्या में गरीब वर्ग और जरूरतमंद लाभ ले रहे हैं। इन योजनाओं पर सरकार काफी पैसे खर्च करती है, ताकि हर किसी तक योजना का लाभ पहुंच सके। ऐसी ही एक स्वास्थ्य योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसका पिछले दिनों नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया। इस योजना में आवेदन के लिए पात्रता तय है, जिसके बारे में अगर आप आवेदन से पहले जान लेंगे तो आपका आवेदन रद्द नहीं होगा और आपका समय भी बचेगा। तो चलिए बिना देर किए पात्रता सूची देखते हैं और इस योजना के बारे में भी जानते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
Ayushman Card: आवेदन से पहले ही यहां देख लेंगे पात्रता सूची, तो आयुष्मान कार्ड बनवाने में नहीं होगी दिक्कत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है योजना और फायदे:-
योजना का नाम - 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना'
क्या होता है - इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं
लाभ - फिर आयुष्मान कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।
ये लोग हैं योजना के लिए पात्र:-
- अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
- अगर कोई भूमिहीन व्यक्ति है
- जो व्यक्ति अनुसूचित जाति या जनजाति से आता है
- अगर कोई दिहाड़ी मजदूर है
- अगर आपका मकान कच्चा है
- जो निराश्रित या फिर आदिवासी हो
- आपके परिवार में अगर कोई दिव्यांग सदस्य है आदि, तो आप आयुष्मान कार्ड बनवाकर इसका लाभ ले सकते हैं।
- ऐसे में अगर आप भी योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो पहले ये पात्रता सूची देख लें। वहीं, अगर आप पात्र हैं, तो आपको आवेदन के समय आवेदनकर्ता का आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र के अलावा एक एक्टिव मोबाइल नंबर चाहिए होता है।