फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: नवरात्रि में ऑनलाइन पूजा सामग्री मंगाते समय किन बातों का ध्यान रखें? एक छोटी सी गलती और लग सकती है चपत

Thu, 08 Oct 2026 10:23 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 08 Oct 2026 10:23 AM IST
सार

Navratri Online Shopping Alert: नवरात्रि में ऑनलाइन पूजा सामग्री मंगवाते समय दुकानदार की जानकारी, सामान की क्वालिटी, कीमत और एक्सपायरी तारीख जैसी चीजें जरूर चेक करें। साथ ही पेमेंट करने से पहले प्रोडक्ट की जानकारी और रिटर्न-रिफंड की शर्तें पढ़ना भी जरूरी है।

विज्ञापन
Online Puja Shopping During Navratri: Keep These Things in Mind
नवरात्रि के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करकरते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Amar Ujala AI

नवरात्रि के दिनों में घरों और मंदिरों में पूजा-पाठ की तैयारियां तेज हो जाती हैं। पूजा के लिए फूल, चुनरी, कलश, रोली, मौली, धूप, दीपक और दूसरी चीजों की जरूरत पड़ती है। वहीं, सभी लोग इन चीजों को खरीदने के लिए बाजार जाने से बचते हैं, क्योंकि कई लोगों के पास समय भी नहीं हो पाता।



इसलिए कई लोग ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म और स्थानीय दुकानों की वेबसाइट या एप से भी पूजा सामग्री को मंगा लेते हैं। ऐसे में ऑनलाइन खरीदारी में सुविधा के साथ कुछ सावधानियां रखना भी जरूरी हो जाता है। चलिए जानते हैं आपको इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Online Puja Shopping During Navratri: Keep These Things in Mind
नवरात्रि के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करकरते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : AI Generated

नवरात्रि का सामान ऑनलाइन मंगवाते समय किन बातों का ध्यान रखें?

दुकानदार असली है या नहीं

  • दुकानदार असली है से मतलब है कि आप जिस वेबसाइट या एप से ऑर्डर कर रहे हैं, वो असली है या फेक है
  • कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ऐसे होते हैं जो नकली होते हैं और लोगों को ठगने का काम करते हैं
  • इसलिए हमेशा विश्वसनीय ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से ही ऑर्डर करें
  • किसी ऑफर या कैशबैक के चक्कर में किसी भी एप या वेबसाइट से ऑर्डर करने से बचें
Online Puja Shopping During Navratri: Keep These Things in Mind
नवरात्रि के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करकरते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : AI Generated

पैकिंग की तारीख चेक करें

  • अगर ऑनलाइन पूजा के लिए फल, मिठाई, मखाना, सूखे मेवे या कोई दूसरी खाने की चीजें मंगवा रहे हैं
  • तो पैकेजिंग और लेबल की जानकारी चेक करें
  • प्रोडक्ट की एक्सपायरी जरूर चेक करें
  • पैक्ड सामान में पैकिंग की स्थिति, तारीख और उपयोग से जुड़ी जानकारी जरूर पढ़ें  
  • पैकेट फटा हुआ या संदिग्ध स्थिति में हो तो उसे रिटर्न करवाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
Online Puja Shopping During Navratri: Keep These Things in Mind
नवरात्रि के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करकरते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : AI Generated

रिव्यू पढ़ें और सामान की क्वालिटी देखें

  • ऑनलाइन पूजा सामग्री खरीदते समय केवल तस्वीर देखकर ऑर्डर न करें
  • सबसे पहले यह देखें कि सामान किस दुकानदार द्वारा बेचा जा रहा है
  • प्रोडक्ट की रेटिंग और ग्राहकों के लिखे रिव्यू भी पढ़ें
  • खासकर उन रिव्यू पर ध्यान दें जिनमें सामान की क्वालिटी के बारे में जानकारी दी गई हो
विज्ञापन
Online Puja Shopping During Navratri: Keep These Things in Mind
नवरात्रि के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करकरते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock

पेमेंट करते समय ध्यान दें

  • अगर आप पेमेंट ऑनलाइन कर रहे हैं, तो रुके
  • अगर वेबसाइट फेक है, तो आपके साथ ठगी हो सकती है
  • इसलिए अगर आप किसी नई वेबसाइट या एप से ऑर्डर कर रहे हैं
  • तो आप कैश ऑन डिलीवरी कर सकते हैं
  • इससे अगर वेबसाइट-एप फेक भी होगी, तो आपके पैसे डूबने से बच सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed