सोशल मीडिया पर किसी अनजान व्यक्ति से बातचीत हो या किसी जानने वाले से विवाद, कई बार मामला धमकी तक पहुंच जाता है। अगर कोई महिला को उसकी निजी फोटो, वीडियो, चैट या दूसरी जानकारी सार्वजनिक करने की धमकी दे रहा है तो डरकर पैसे देने या उसकी हर बात मानने की जरूरत नहीं है। ऐसे मामले में सबसे जरूरी है कि सबूत सुरक्षित रखा जाए और समय रहते शिकायत की जाए। तो आज की इस खबर में हम आपरो बताने जा रहे हैं कि ऐसे मामले में क्या करना चाहिए।
2 of 5
harassment
- फोटो : Adobe Stock
सबसे पहले स्क्रीनशॉट और दूसरी जानकारी सुरक्षित करें
धमकी देने वाले व्यक्ति की चैट तुरंत डिलीट न करें। बातचीत के स्क्रीनशॉट लें और उसमें उसका मोबाइल नंबर, सोशल मीडिया अकाउंट, यूजरनेम, प्रोफाइल लिंक, तारीख और समय जैसी जानकारी दिखाई दे तो उसे भी सुरक्षित रखें। अगर कोई फोटो, वीडियो, ईमेल या लिंक भेजा गया है तो उसे भी संभालकर रखें। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल भी शिकायत के साथ चैट, स्क्रीनशॉट, संदिग्ध मोबाइल नंबर, वीडियो, तस्वीर और वेब पेज का यूआरएल जैसे सबूत रखने की सलाह देता है।
3 of 5
Cyber Harassment
- फोटो : Adobe stock
धमकी देने वाले से बहस करने से बचें
अगर सामने वाला बार-बार धमकी दे रहा है तो उससे लंबी बहस करने या उसे जवाब देने के बजाय सबूत सुरक्षित करना ज्यादा जरूरी है। पैसे या किसी दूसरी मांग को पूरा करने से पहले कानूनी मदद लेना बेहतर है। सबूत सुरक्षित करने के बाद संबंधित अकाउंट या पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट भी किया जा सकता है।
4 of 5
Cyber Crime
- फोटो : FREEPIK
साइबर अपराध पोर्टल पर करें शिकायत
महिला ऑनलाइन साइबर अपराध की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज कर सकती है। पोर्टल पर शिकायत के लिए सही घटना की तारीख, समय, पूरी जानकारी और उपलब्ध सबूत देना जरूरी होता है। सोशल मीडिया से जुड़ी शिकायतों के लिए संदिग्ध अकाउंट या वेबसाइट की जानकारी भी दी जा सकती है। शिकायत दर्ज करने के बाद उसका स्टेटस भी देखा जा सकता है।
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe stoke
जरूरत पड़े तो पुलिस से भी संपर्क करें
अगर धमकी गंभीर है, निजी सामग्री वायरल हो चुकी है या महिला को अपनी सुरक्षा का डर है तो स्थानीय पुलिस से संपर्क किया जा सकता है। आपात स्थिति में 112 पर मदद ली जा सकती है। महिलाओं के लिए 181 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 भी उपलब्ध है। सबसे जरूरी बात यह है कि ऐसी धमकी को अपनी गलती समझकर चुप न रहें। जितनी जल्दी सबूत सुरक्षित करके शिकायत की जाएगी, उतना ही मामले की जानकारी पुलिस तक सही तरीके से पहुंचाई जा सकेगी।
ससुराल में गहने और जरूरी कागज छोड़कर आ गई हैं? वापस लेने के लिए ऐसे उठाएं कदम
सेविंग अकाउंट में ही रखती हैं सारे पैसे? महिलाएं पहले जान लें इमरजेंसी फंड का ये तरीका