फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: धनतेरस पर सोना ही नहीं ये चार सस्ती चीजें भी खरीद सकते हैं आप

Wed, 04 Nov 2026 02:31 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 04 Nov 2026 02:31 PM IST
सार

  • Bying Things Other Than Gold Dhanteras: सोने के बजाय धनतेरस पर बर्तन, पीतल की वस्तुएं, झाड़ू और साबूत धनिया खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है।
  • चम्मच या लोटा जैसे बर्तन और पीतल की वस्तुएं खरीदने से घर में बरकत और आरोग्यता आती है।

विज्ञापन
Not Buying Gold This Dhanteras 2026 Bringing These 4 Affordable Things Home Is Also Very Auspicious
धनतेरस पर क्या खरीदें - फोटो : AI

What To Buy on Dhanteras: इस साल धनतेरस का पावन पर्व 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन हर घर में सोने-चांदी के आभूषण या महंगे बर्तन खरीदने की परंपरा सी बन गई है, लेकिन महंगाई के इस दौर में हर व्यक्ति के लिए सोना खरीदना संभव नहीं हो पाता है। अगर आपका बजट इस बार सोना खरीदने का नहीं है, तो आप कुछ ऐसी सस्ती चीजें भी खरीद सकते हैं जिन्हें इस दिन घर लाना उतना ही शुभ फलदायी माना जाता है।



बहुत कम कीमत में मिलने वाली ये चीजें मां लक्ष्मी और भगवान धनवंतरि की कृपा बरसाती हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि धनतेरस पर कौन सी चार सस्ती चीजें खरीदना बेहद शुभ होता है।

Trending Videos
Not Buying Gold This Dhanteras 2026 Bringing These 4 Affordable Things Home Is Also Very Auspicious
बर्तन खरीदना - फोटो : AI

बर्तन खरीदना

  • धनतेरस के पावन अवसर पर नए बर्तन खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। 
  • अगर आपका बजट बड़ा बर्तन खरीदने का नहीं है, तो आप अपनी क्षमता के अनुसार तांबे, स्टील या कांसे का एक छोटा लोटा या सिर्फ एक चम्मच भी खरीद सकते हैं।
  • इस दिन घर में नया बर्तन लाने से सुख-समृद्धि और बरकत का आगमन होता है।
Not Buying Gold This Dhanteras 2026 Bringing These 4 Affordable Things Home Is Also Very Auspicious
पीतल का बर्तन क्यों खरीदें? - फोटो : AI

पीतल का बर्तन क्यों खरीदें?

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान जब भगवान धनवंतरि प्रकट हुए थे, तब उनके हाथों में पीतल का कलश था।
  • इसी वजह से पीतल को देव धनवंतरि की सबसे प्रिय धातु माना जाता है।
  • धनतेरस पर पीतल का कोई भी बर्तन खरीदने से परिवार के सदस्यों को उत्तम आरोग्य, लंबी आयु और धन-धान्य का विशेष आशीर्वाद मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Not Buying Gold This Dhanteras 2026 Bringing These 4 Affordable Things Home Is Also Very Auspicious
झाड़ू खरीदें - फोटो : Adobe Stock

झाड़ू खरीदने का क्या महत्व?

  • सनातन परंपरा में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रत्यक्ष प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीदकर घर लाना बेहद कल्याणकारी होता है।
  • ऐसा करने से घर की दरिद्रता, आर्थिक तंगी और नकारात्मक ऊर्जा पूरी तरह समाप्त हो जाती है तथा घर में सकारात्मकता और मां लक्ष्मी का स्थायी वास होता है, जिससे खुशहाली बनी रहती है।
विज्ञापन
Not Buying Gold This Dhanteras 2026 Bringing These 4 Affordable Things Home Is Also Very Auspicious
साबूत धनिया क्यों है जरूरी? (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
साबूत धनिया क्यों है जरूरी?
  • धनतेरस पर बहुत कम कीमत में मिलने वाला साबूत धनिया खरीदना भी बेहद फलदायी होता है। 
  • इस दिन पूजा के समय मां लक्ष्मी और भगवान धनवंतरि को साबूत धनिया अर्पित किया जाता है और बाद में इसे तिजोरी में रखा जाता है।
  • मान्यता है कि इससे घर में आर्थिक संपन्नता बढ़ती है और कभी अन्न या धन की कमी नहीं होती।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed