Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अटल पेंशन योजना: क्या आपको भी चहिए हर महीने 5000 रुपये? यहां जानें कौन है इस योजना के लिए पात्र

Wed, 04 Nov 2026 08:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 04 Nov 2026 08:00 PM IST
सार

  • Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना को केंद्र सरकार चलाती है
  • अटल पेंशन योजना से जुड़कर 60 साल की उम्र के बाद आप हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं

विज्ञापन
Atal Pension Yojana: who is eligible for atal pension yojana pension kise milti hai
अटल पेंशन योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : Amar Ujala AI

Atal Pension Yojana: बुढ़ापे में हर महीने अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी दूसरे पर निर्भर न रहना पड़े, इसके लिए समय रहते आर्थिक तैयारी करना जरूरी है। इसके लिए लोग अलग-अलग तरीकों से बचत भी करते हैं।



इसी क्रम में भारत सरकार अटल पेंशन योजना चलाती है जिसके तहत आपको 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 500 रुपये पेंशन मिल सकती है। हालांकि, इसके लिए पहले आपको इस योजना में हर महीने छोटा-छोटा निवेश करना होता है। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में अटल पेंशन योजना के बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Atal Pension Yojana: who is eligible for atal pension yojana pension kise milti hai
अटल पेंशन योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock

अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है?

  • अटल पेंशन योजना में कई तरह के पेंशन प्लान हैं
  • इसमें 1000 रुपये, 2000 रुपये
  • 3000 रुपये, 4000 रुपये या 5000 रुपये हर महीने पेंशन मिलती है
  • आप इसमें से जो पेंशन प्लान चुनते हैं, वो पेंशन आपको मिलती है
Atal Pension Yojana: who is eligible for atal pension yojana pension kise milti hai
अटल पेंशन योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock

कौन लोग अटल पेंशन योजना के लिए पात्र हैं?

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए
  • उसकी उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए
  • उसके पास बैंक या पोस्ट ऑफिस में बचत खाता होना जरूरी है
  • 1 अक्तूबर 2022 से आयकर देने वाला व्यक्ति भी अटल पेंशन योजना से नहीं जुड़ सकता
विज्ञापन
विज्ञापन
Atal Pension Yojana: who is eligible for atal pension yojana pension kise milti hai
अटल पेंशन योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock

हर महीने कितने पैसे जमा करने होंगे?

  • अटल पेंशन योजना में आपने जो पेंशन प्लान चुना है और आपकी उम्र क्या है इस पर आपके हर महीने का प्रीमियम निर्भर करता है
  • उदाहरण के लिए 18 साल की उम्र में 5000 रुपये मासिक पेंशन का विकल्प चुनने पर 210 रुपये प्रति महीने जमा करने होंगे
  • वहीं, 40 साल की उम्र में इसी पेंशन के लिए 1,454 रुपये प्रति महीने का योगदान करना होगा
  • ध्यान रहे इस योजना में आपको कम से कम 20 साल निवेश करना होता है
विज्ञापन
Atal Pension Yojana: who is eligible for atal pension yojana pension kise milti hai
अटल पेंशन योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock

अटल पेंशन योजना में आवेदन कैसे करें?

  • इस योजना से जुड़ने के लिए आप उस बैंक की शाखा में जा सकते हैं, जहां आपका बचत खाता है
  • इसके अलावा पोस्ट ऑफिस के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है
  • वहां अटल पेंशन योजना का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होता है
  • इसमें आपकी जानकारी होती है और फिर केवाईसी होती है
  • इसके बाद पेंशन प्लान और प्रीमियम की जानकारी दी जाती है
  • फिर आपके बैंक खाते को योजना से लिंक कर दिया जाता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed