Change PF Nominee: क्या आप नौकरी करते हैं? अगर हां, तो जाहिर है कि नियमों के तहत आपकी सैलरी से आपके पीएफ का अमाउंट हर माह कटता होगा? दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ एक सरकारी इकाई है, जिसका काम नौकरीपेशा लोगों के पीएफ खातों को मैनेज करना होता है। नौकीरपेशा व्यक्ति की सैलरी से हर महीने एक निश्चित अमाउंट काटकर उसके पीएफ खाते में जमा किया जाता है और उतना ही पैसा कंपनी भी जमा करवाती है। इसके बाद नौकरी के बीच में जरूरत के हिसाब से या नौकरी छोड़ने के बाद पूरे पैसे को कर्मचारी निकलवा सकता है। वहीं, इस खाते में नॉमिनी भी जोड़ना होता है। ये इसलिए जरूरी होता है कि अगर खाताधारक को कुछ हो जाता है, तो उसके न रहने पर ये सारा पैसा नॉमिनी को मिलता है। वहीं, अगर आप अपने नॉमिनी को बदलना चाहते हैं, तो आप कभी भी बदल सकते हैं। इसका तरीका बेहद सरल है, तो चलिए जानते हैं...
{"_id":"65d7252abbca22242d0a78f7","slug":"nominee-change-process-of-your-pf-account-check-here-2024-02-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: पीएफ खाते में बदलना चाहते हैं नॉमिनी तो ये रहा तरीका, घर बैठे हो जाएगा काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: पीएफ खाते में बदलना चाहते हैं नॉमिनी तो ये रहा तरीका, घर बैठे हो जाएगा काम
Thu, 22 Feb 2024 04:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 22 Feb 2024 04:17 PM IST
विज्ञापन
पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ने का तरीका।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ने का तरीका।
- फोटो : istock
पीएफ खाते में नॉमिनी बदलने का ये है तरीका:-
स्टेप 1
- अगर आप अपने पीएफ खाते में पहले नॉमिनी जोड़ चुके हैं, लेकिन अब किसी कारण बदलना चाहते हैं तो बदल सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाना है
- यहां जाकर आपको 'सेवा' पर जाना है और इसी सेक्शन में कर्मचारियों वाले विकल्प पर क्लिक करना है
पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ने का तरीका।
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फिर आपको यहां पर मैनेज वाले सेक्शन में जाना है
- इसके बाद यहां पर आपको अपना यूएएन नंबर दर्ज करना है
- फिर आपको अपना पासवर्ड भरकर लॉगिन कर लेना है
- फिर 'प्रबंधन' के अंतर्गत 'ई-नामांकन' पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ने का तरीका।
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद आपको अपने परिवार की घोषणा को अपडेट करने के लिए हां वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है
- फिर आपको ‘पारिवारिक डिटेल जोड़ें’ वाले विकल्प को चुनना है और आप यहां पर एक और नॉमिनी को जोड़ सकते हैं
विज्ञापन
पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ने का तरीका।
- फोटो : istock
स्टेप 4
- फिर नामांकन विवरण पर आपको क्लिक करना है और सेव ईपीएफ नॉमिनेशन वाले विकल्प पर क्लिक करना है
- इसके बाद ई-साइन वाले विकल्प को चुनना है
- फिर आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरें और सबमिट कर दें।