{"_id":"676e5059d316e817d202ee6a","slug":"new-year-2025-retirement-investment-tips-in-mutual-fund-2024-12-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Year 2025: नए साल पर इस स्कीम में करें 5 हजार रुपये निवेश, रिटायरमेंट के समय बन सकते हैं करोड़पति","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
New Year 2025: नए साल पर इस स्कीम में करें 5 हजार रुपये निवेश, रिटायरमेंट के समय बन सकते हैं करोड़पति
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:13 AM IST
सार
आज हम आपको एक बेहद ही खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप महज 5 हजार रुपये के छोटे निवेश से 1 करोड़ रुपये से भी अधिक का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Investment
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साल 2024 को खत्म होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। कुछ दिनों के बाद नए साल 2025 की शुरुआत हो जाएगी। नए साल के इस खास मौके पर आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकते हैं। आज हम आपको एक बेहद ही खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप महज 5 हजार रुपये के छोटे निवेश से 1 करोड़ रुपये से भी अधिक का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।
अगर आप अपनी कमाई में से छोटी-छोटी बचत करके उसे किसी अच्छी जगह निवेश करते हैं, तो कुछ सालों के बाद आप एक बड़ी धनराशि जुटा सकते हैं, जो न केवल आपके भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करेगी बल्कि आप इसकी मदद से फाइनेंशियल फ्रीडम भी पा सकते हैं। इसमें आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना है। एक्सपर्ट के मुताबिक लंबी समयावधि के लिए निवेश का यह विकल्प आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
2 of 5
Investment
- फोटो : AdobeStock
एसआईपी बनाकर हर महीने करना होगा 5 हजार रुपये का निवेश
मान लीजिए आपकी उम्र 30 वर्ष है। 30 वर्ष की उम्र में आपको किसी एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चयन करके उसमें एसआईपी बनवानी है।
एसआईपी बनवाने के बाद आपको उसमें हर महीने 5 हजार रुपये निवेश करने होंगे।
3 of 5
Investment
- फोटो : AdobeStock
30 सालों के लिए करना होगा निवेश
यह निवेश आपको पूरे 30 सालों के लिए करना होगा।
अगर आप हर महीने 5 हजार रुपये बचाकर उसे 30 सालों तक निवेश करते हैं और उस निवेश पर आपको सालाना 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है।
इस स्थिति में आप मैच्योरिटी के समय 1,76,49,569 रुपये का बड़ा फंड जुटा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Investment
- फोटो : AdobeStock
ये पैसे न केवल आपको आर्थिक रूप से आजाद करेंगे बल्कि इनकी सहायता से आप अपने भविष्य से जुड़े जरूरी प्रयोजनों को पूरा कर सकेंगे। इसके अलावा इन पैसों का इस्तेमाल आप अपने बच्चों की शादी या उनकी पढ़ाई-लिखाई में भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
Investment
- फोटो : AdobeStock
डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।