देश में करोड़ों नौकरीपेशा लोगों का पीएफ खाता है। पीएफ खाते में जमा पैसे नौकरीपेशा लोगों के रिटायरमेंट के बाद के भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने का काम करते हैं। कल से नए साल 2025 की शुरुआत होने जा रही है। नया साल कई नए बदलावों को लेकर आता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) नए साल से ईपीएफओ से जुड़े नियमों में कई बड़े बदलाव लागू कर सकता है। इन बदलावों का असर देश के करोड़ों पीएफ खाता धारकों के ऊपर पड़ेगा। अगले साल ईपीएफओ जिन नियमों में बदलाव कर सकता है, उनका उद्देश्य करोड़ों पीएफ खाताधारकों को ज्यादा सुविधा प्रदान करना है। इससे उनके रिटायरमेंट के फंड को बेहतर ढंग से मैनेज करने में मदद मिलेगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं नए साल से ईपीएफओ के किन-किन नियमों में बदलाव हो सकते हैं।
EPFO: नए साल में EPFO से जुड़े ये बदलाव हो सकते हैं लागू, शुरू हो सकती है एटीएम से पीएफ पैसे निकालने की सुविधा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:13 AM IST
सार
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ नए साल से कई बड़े बदलाव कर सकता है। इन बदलावों का असर देश के करोड़ों पीएफ खाता धारकों के ऊपर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन