Atal Pension Yojana: नए साल को शुरू होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। अगर आप नए साल के अवसर पर किसी स्कीम में निवेश करके अपने भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको केंद्र सरकार की एक बेहद ही खास योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र 7 रुपये की बचत करके पांच हजार रुपये की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। केंद्र सरकार की इस स्कीम का नाम अटल पेंशन योजना है। भारत सरकार की यह स्कीम देशभर में काफी लोकप्रिय है। इस योजना को साल 2015 में शुरू किया गया था। इस योजना में निवेश करके आप रिटायरमेंट के बाद की अपनी जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने के बाद आपको बुढ़ापे में किसी प्रकार की आर्थिक दिक्कतें परेशान नहीं करेंगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
New Year 2024: नए साल के अवसर पर 7 रुपये की बचत करके यहां करें निवेश, हर महीने मिलेगी 5 हजार रुपये की पेंशन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 19 Dec 2023 01:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन