डिजिटलीकरण के साथ साइबर क्राइम भी तेजी से बढ़ा है, जिसकी वजह से आए दिन कई लोग ऑनलइन फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में कई यूजर्स अपने फोन को सुरक्षित रखने के लिए पासवर्ड का उपयोग करते हैं, ताकि वो अपनी जरुरी डिटेल्स को दूसरों से बचा सकें। मगर आज के समय कई हैकर्स ऐसे हैं, जो आपके पासवर्ड को बहुत ही आसानी से चुरा कर आपके फोन को हैक कर सकते हैं। इसके अलावा इतने सारे पासवर्ड होने की वजह से लोग उन्हें याद भी नहीं रख पाते हैं। इसलिए आज के समय में लोग फिंगरप्रिंट पासवर्ड का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। इससे उनको काफी आसानी होती है। इसी वजह से कई बैंक अपने ग्राहकों को फिंगरप्रिंट पासवर्ड का विकल्प सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए दे रहे हैं। इससे ग्राहक अपने ऑनलाइन बैंकिंग के काम आसानी से बायोमेट्रिक साइन से कर पा रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको फिंगरप्रिंट पासवर्ड के फायदों के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं -
New Year 2022 Banking Tips: आप भी कर सकते हैं फिंगरप्रिंट पासवर्ड का इस्तेमाल, जानें क्या हैं इसके फायदे
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 31 Dec 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन