Blower Usage Rules in Winter: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही घरों में ठंड से बचने के लिए रूम हीटर और ब्लोअर का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है। कड़ाके की ठंड में कमरा गर्म करने के लिए ये उपकरण बहुत राहत देते हैं, लेकिन जरा सी लापरवाही कई बार बड़े हादसे की वजह भी बन सकती है। लोग अक्सर ठंड से बचने के चक्कर में हीटर से जुड़ी जरूरी सुरक्षा सावधानियों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे आग लगने या दम घुटने जैसी खतरनाक घटनाएं हो सकती हैं।
कमरे में हीटर या ब्लोअर चलाते समय भूलकर भी न करें ये गलती? वरना हो सकता है हादसा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 02 Nov 2026 03:49 PM IST
सार
- Room Heater Safety Precautions Guide: हीटर या ब्लोअर के पास कभी भी कपड़े न सुखाएं और इसे ज्वलनशील चीजों से हमेशा दूर रखें।
- पूरी तरह बंद कमरे में लंबे समय तक हीटर चलाने से ऑक्सीजन की कमी और दम घुटने का खतरा रहता है, जिससे बड़े हादसे हो सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन