Diwali 2026: दिवाली का त्योहार आते ही वे लोग अपने घरों को लौट जाते हैं, जो बाहर किसी दूसरे शहरों में पढ़ाई, नौकरी आदि की वजह से रहे हैं। ऐसे में वे अपने घर में ताला लगाकर चले जाते हैं। ऐसे लोगों की संख्या अच्छी खासी है। ऐसे में यात्रा की तैयारी के बीच घर की सुरक्षा को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। गैस का रेगुलेटर चालू रह जाना, बिजली के उपकरणों का प्लग लगा होना या पानी का नल खुला रह जाना परेशानी खड़ी कर सकता है।
{"_id":"6ae81e143f54d128570f6b16","slug":"diwali-travel-checklist-essential-gas-electricity-and-water-safety-tips-before-leaving-home-2026-11-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: दिवाली पर घर से बाहर जा रहे हैं? निकलने से पहले गैस, बिजली और पानी से जुड़े ये 4 काम जरूर निपटा लें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: दिवाली पर घर से बाहर जा रहे हैं? निकलने से पहले गैस, बिजली और पानी से जुड़े ये 4 काम जरूर निपटा लें
Mon, 02 Nov 2026 04:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 02 Nov 2026 04:32 PM IST
सार
- Diwali Travel Checklist: दिवाली पर परिवार के साथ बाहर जाने से पहले गैस सिलेंडर, बिजली के उपकरणों और पानी की सप्लाई की जांच करना जरूरी है
- अगर आप भी दिवाली के लिए कहीं जा रहे हैं, तो कुछ चीजों को चेक करके ही बाहर निकलें
विज्ञापन
दिवाली पर घर से बाहर जाने से पहले क्या करें?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
दिवाली पर घर से बाहर जाने से पहले क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
दिवाली पर कहीं जाने से पहले क्या चीजें चेक करके जाएं?
गैस सिलेंडर और चूल्हे को चेक जरूर करें
- घर से निकलने से पहले गैस चूल्हे के सभी बर्नर बंद कर दें
- इसके बाद सिलेंडर के रेगुलेटर को भी ऑफ कर दें
- अगर आप कई दिनों के लिए बाहर जा रहे हैं, तो गैस पाइप और रेगुलेटर को चेक करके जाएं कि ये बंद हैं या नहीं
दिवाली पर घर से बाहर जाने से पहले क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
बिजली के उपकरणों का ध्यान रखें
- घर से बाहर जाने से पहले पंखे, लाइट, गीजर, आयरन और दूसरे गैर जरूरी बिजली के उपकरण बंद कर दें
- चार्जर से लेकर बाकी चीजों के प्लग स्विच बोर्ड से भी निकाल दें
- अगर घर कई दिनों तक बंद रहने वाला है, तो मुख्य बिजली सप्लाई बंद करने के बार में आप अपने हिसाब से सोच सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर घर से बाहर जाने से पहले क्या करें?
- फोटो : AI Generated
पानी की सप्लाई और नलों को भी चेक करके ही बाहर जाएं
- कई बार घर से निकलते समय पानी के नलों पर हम ध्यान ही नहीं देते
- इससे नल खुला रह सकता है या टंकी भरने के दौरान पानी बहकर बर्बाद हो सकता है
- इसलिए बाथरूम, रसोई, वॉशबेसिन और बालकनी के सभी नल अच्छी तरह बंद करके ही घर से बाहर जाएं
- अगर घर में पानी की मोटर लगी है, तो उसका स्विच बंद करना न भूलें
विज्ञापन
दिवाली पर घर से बाहर जाने से पहले क्या करें?
- फोटो : Amar Ujala
घर की सुरक्षा के लिए ये काम भी कर लें
- गैस, बिजली और पानी के नल चेक करने के अलावा घर के दरवाजों और खिड़कियों के लॉक भी अच्छी तरह देख लें
- बालकनी या खुले स्थान पर रखी ऐसी चीजें अंदर कर दें, जिन्हें हवा या बारिश से नुकसान पहुंच सकता है
- घर की अतिरिक्त चाबी किसी भरोसेमंद व्यक्ति के पास रख सकते हैं और उसे अपने घर में न होने के बारे में बता सकते हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर वह घर की देखभाल कर सके