फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिम कार्ड चोरी होने पर भूलकर भी न करें ये दो गलतियां, जानें गायब होने से लेकर नया सिम पाने की प्रक्रिया

Wed, 16 Sep 2026 01:35 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 16 Sep 2026 01:35 PM IST
सार

How To Block Lost Sim Card Online: अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोगों का सिम कार्ड गायब हो जाता है, जिसके बाद वो जाने अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे उनको बड़ा नुकसान होता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि सिम कार्ड गायब होने क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए और नया सिम पाने की प्रक्रिया क्या है।

विज्ञापन
Never Make These Two Mistakes When SIM Card is Stolen: Full Process Explained know in hindi
सिम कार्ड चोरी पर क्या न करें - फोटो : AI

Mistakes To Avoid After Sim Card Stolen: आज के दौर में मोबाइल सिम कार्ड सिर्फ कॉल करने का जरिया नहीं है, बल्कि आपके बैंक खाते, गूगल पे, पेटीएम और सोशल मीडिया की मेन चाबी है। ऐसे में सिम कार्ड खोने या चोरी होने पर ज्यादातर लोग घबरा जाते हैं और जानें अनजानें में कुछ ऐसी गंभीर गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उनका भारी नुकसान हो जाता है।



सिम कार्ड चोरी होने पर तुरंत एक्शन न लेना और पुलिस व बैंक को सूचित न करना सबसे भारी पड़ सकता है। आइए इस लेख में सरल भाषा में समझते हैं कि सिम गुम होने पर कौन सी गलतियों से बचना चाहिए और उसी नंबर का नया सिम पाने की सही प्रक्रिया क्या है।

Never Make These Two Mistakes When SIM Card is Stolen: Full Process Explained know in hindi
पहली गलती: सिम कार्ड को तुरंत ब्लॉक न कराना - फोटो : Adobe Stock

पहली गलती: सिम कार्ड को तुरंत ब्लॉक न कराना

  • सिम खोते ही उसे तुरंत ब्लॉक न कराना सबसे बड़ी भूल है।
  • अगर आप अपने टेलीकॉम ऑपरेटर (जैसे जियो, एयरटेल या वीआई) को कॉल करके नंबर ब्लॉक नहीं कराते हैं, तो चोर आपके नंबर पर आने वाले बैंक और सोशल मीडिया के ओटीपी (OTP) का गलत इस्तेमाल कर सकता है।
Never Make These Two Mistakes When SIM Card is Stolen: Full Process Explained know in hindi
दूसरी गलती: बैंक और यूपीआई खातों को सुरक्षित न करना - फोटो : अमर उजाला

दूसरी गलती: बैंक और यूपीआई खातों को सुरक्षित न करना

  • सिर्फ सिम ब्लॉक कराना ही काफी नहीं होता।
  • सिम चोरी होते ही अपने बैंक को तुरंत सूचित करें ताकि यूपीआई और नेट बैंकिंग सेवाएं अस्थाई रूप से रोक दी जाएं।
  • इसके अलावा अपने सभी जरूरी खातों और सोशल मीडिया प्रोफाइल के पासवर्ड को जितना जल्दी हो सके तुरंत बदल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Never Make These Two Mistakes When SIM Card is Stolen: Full Process Explained know in hindi
तत्काल करें पुलिस शिकायत - फोटो : AI

तत्काल करें पुलिस शिकायत

  • अगर फोन के साथ ही सिम गायब हो गया है तो, सिम और फोन चोरी की तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
  • इसके बाद भारत सरकार के 'संचार साथी' पोर्टल पर जाकर अपने खोए हुए मोबाइल का आईएमईआई नंबर दर्ज करके हैंडसेट को पूरी तरह ब्लॉक कर दें।
विज्ञापन
Never Make These Two Mistakes When SIM Card is Stolen: Full Process Explained know in hindi
नया सिम पाने की बेहद आसान और सही प्रक्रिया - फोटो : adobe stock

नया सिम पाने की बेहद आसान और सही प्रक्रिया

  • पुराना नंबर ब्लॉक कराने के बाद अपने नजदीकी टेलीकॉम स्टोर पर जाएं।
  • वहां अपना मूल पहचान पत्र और एफआईआर की फोटोकॉपी जमा करें और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा कराएं।
  • इसके बाद कंपनी आपको उसी नंबर का नया डुप्लीकेट सिम कार्ड तुरंत जारी कर दे देती है जो कुछ घंटों में शुरु हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed