National Pension System: उम्र के एक पड़ाव के बाद लोगों को कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करने लगती हैं। ऐसे में कई लोग अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए काफी पहले से बचत करने की शुरुआत कर देते हैं। हालांकि, बचत के पैसों को अगर ठीक ढंग से किसी अच्छी जगह पर निवेश किया जाए। इस स्थिति में आपको बुढ़ापे की जिंदगी को काटने में किसी प्रकार की आर्थिक दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम नेशनल पेंशन सिस्टम है। इस स्कीम में आप छोटी बचत करके निवेश कर सकते हैं। वहीं एक समय के बाद आप इस स्कीम में निवेश करके पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। देश में बड़े पैमाने पर लोग नेशनल पेंशन स्कीम में निवेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
NPS: इस सरकारी योजना में 200 रुपये की बचत करके इकट्ठा कर सकते हैं 1.93 करोड़, जानिए क्या है स्कीम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 15 Feb 2023 12:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन