फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Investment Scheme: 100 रुपये की बचत करके इकट्ठा कर सकते हैं 84.9 लाख, समझिए क्या है निवेश का यह गणित

Mon, 25 Sep 2023 10:33 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 25 Sep 2023 10:33 AM IST
विज्ञापन
Mutual Fund SIP For Long Term Investment: You Will Get 84.9 Lakhs Rupes After Investing In This Scheme
investment new - फोटो : istock

Mutual Fund SIP For Long Term Investment: आज के इस आधुनिक दौर में निवेश के कई विकल्प आपके सामने हैं। अगर आप बाजार जोखिमों के बिना सुरक्षित और गारंटीड इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं। ऐसे में आप बैंकों की एफडी स्कीम या किसी सरकारी बचत योजना में निवेश कर सकते हैं। वहीं अगर आप थोड़ा कैलकुलेटेड रिस्क लेकर निवेश करना चाहते हैं। ऐसे में आपके सामने स्टॉक मार्केट और म्यूचुअल फंड का विकल्प खुला हुआ है। गौर करने वाली बात यह है कि निवेश के इन क्षेत्रों में बाजार जोखिमों का खतरा रहता है। ऐसे में अगर आप नए निवेशक हैं और बाजार की ज्यादा अच्छी समझ नहीं है। इस स्थिति में आपको विशेषज्ञों की सलाह पर ही इन क्षेत्रों में निवेश करना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको निवेश के ऐसे गणित के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप 100 रुपये की बचत करके कुल 84.9 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। यह सुनने में अटपटा जरूर लग रहा होगा लेकिन निवेश के संसार में ऐसा संभव है।

Mutual Fund SIP For Long Term Investment: You Will Get 84.9 Lakhs Rupes After Investing In This Scheme
money new - फोटो : istock

इसके लिए आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चयन करके उसमें एसआईपी बनवानी होगी। एसआपी बनवाने के बाद आपको रोजाना 100 रुपये की बचत करके हर महीने उस म्यूचुअल फंड में 3 हजार रुपये का निवेश करना है।

Mutual Fund SIP For Long Term Investment: You Will Get 84.9 Lakhs Rupes After Investing In This Scheme
money - फोटो : iStock

यह निवेश आपको पूरे 30 सालों तक करना है। इस दौरान आपको इस बात की उम्मीद भी रखनी है कि आपके निवेश पर 11 प्रतिशत का संभावित रिटर्न हर साल मिलता रहे।

Bank Holidays In October: अक्तूबर महीने में इतने दिन रहेगी बैंकों की छुट्टियां, तुरंत निपटा लें अपने जरूरी काम

विज्ञापन
विज्ञापन
Mutual Fund SIP For Long Term Investment: You Will Get 84.9 Lakhs Rupes After Investing In This Scheme
money - फोटो : iStock

अगर ऐसा संभव हुआ, तो आप 30 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय कुल 84.9 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकेंगे। इन पैसों से आप अपनी जिंदंगी को पूरी तरह आर्थिक रूप से स्वतंत्र होकर जी सकेंगे।

विज्ञापन
Mutual Fund SIP For Long Term Investment: You Will Get 84.9 Lakhs Rupes After Investing In This Scheme
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock

डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किए गए पैसे बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed