Aadhaar Name Change After Marriage: शादी के बाद अक्सर महिलाएं अपने नाम या सरनेम में बदलाव करती हैं। ऐसे में सरकारी योजनाओं, पैन कार्ड, बैंक खाते और पासपोर्ट जैसी जरूरी सुविधाओं का लाभ बिना किसी रुकावट के लेने के लिए आधार कार्ड में भी अपडेट कराना आवश्यक हो जाता है। यूआईडीएआई के नियमानुसार शादी के बाद आधार में नाम बदलना बेहद आसान है।
{"_id":"6aa1523fe6b3a6669f078394","slug":"how-to-update-name-in-aadhaar-card-after-marriage-process-and-required-fee-in-hindi-2026-09-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद आधार के नाम में कराना है संसोधन? यहां जानें कितना आएगा खर्च","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
शादी के बाद आधार के नाम में कराना है संसोधन? यहां जानें कितना आएगा खर्च
Wed, 09 Sep 2026 06:04 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 09 Sep 2026 06:04 PM IST
सार
How to Update Name In Aadhaar: कई बार ऐसा होता है कि लोग शादी के बाद अपने नाम में बदलाव करना चाहते हैं। बहुत से लोग इसको लेकर काफी परेशान रहते हैं, उन्हें लगता है कि यह प्रक्रिया बहुत लंबी है। मगर आपको बता दें कि अगर आप सारे डॉक्यूमेंट्स तैयार रखते हैं, तो आपके नाम में संशोधन बहुत आसानी और जल्दी हो सकता है।
विज्ञापन
शादी के बाद आधार में नाम बदलना
- फोटो : AI
आधार केंद्र के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की प्रक्रिया
- फोटो : Adobe Stock
आधार केंद्र के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की प्रक्रिया
- आधार केंद्र पर लंबी लाइनों और समय की बर्बादी से बचने के लिए आप घर बैठे ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।
- इसके लिए यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट (myAadhaar portal) पर जाकर 'बुक एन अपॉइंटमेंट' विकल्प चुनें।
- वहां अपना मोबाइल नंबर, कैप्चा और एरिया पिन कोड डालकर नजदीकी आधार सेवा केंद्र का चयन करें। इसके बाद 'अपडेट आधार' सेवा चुनकर प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
आवश्यक विवरण और दस्तावेज का चयन
- फोटो : Adobe Stock
आवश्यक विवरण और दस्तावेज का चयन
- अपॉइंटमेंट प्रक्रिया के दौरान अपनी आधार संख्या और वर्तमान नाम दर्ज करें।
- इसके बाद नाम में संशोधन के लिए उपयुक्त वैध दस्तावेज, जैसे मैरिज सर्टिफिकेट (विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र), पैन कार्ड या वोटर आईडी का विकल्प चुनें।
- फिर वह नया नाम सावधानीपूर्वक भरें जिसे आप आधार में अपडेट कराना चाहते हैं। सभी विवरण सही भरने के बाद अपनी सुविधा अनुसार तारीख और समय चुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
कितना आएगा खर्च और भुगतान का तरीका
- फोटो : Adobe Stock
कितना आएगा खर्च और भुगतान का तरीका
- वेबसाइट पर अपॉइंटमेंट बुक करते समय फीस भुगतान के लिए 'पे एट सेंटर' का विकल्प चुनें। निर्धारित तारीख और समय पर अपने चुने हुए आधार सेवा केंद्र पहुंचें।
- वहां दस्तावेजों के सत्यापन और ऑपरेटर द्वारा बायोमेट्रिक जांच के बाद आपको केवल 75 रुपये की फीस का भुगतान करना होगा।
- रसीद प्राप्त करने के बाद आपका नाम 7 से 15 दिनों के भीतर अपडेट हो जाता है।
विज्ञापन
केंद्र जाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : Adobe Stock
केंद्र जाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- आधार सेवा केंद्र जाते समय अपने साथ ऑरिजनल मैरिज सर्टिफिकेट या संबंधित दस्तावेज और उसकी एक फोटोकॉपी जरूर ले जाएं।
- केंद्र पर ऑपरेटर आपकी जानकारी की दोबारा पुष्टि करेगा। आवेदन पूरा होने के बाद आपको एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप (URN नंबर) दी जाएगी।
- इस नंबर के जरिए आप घर बैठे यूआईडीएआई पोर्टल पर अपने आधार अपडेट का स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं।