Mutual Fund SIP: सोच, समझदारी और योजनाबद्ध ढंग से किए गए निवेश पर रिटर्न मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। आज के इस आधुनिक युग में आपके लिए निवेश के तमाम विकल्प खुल गए हैं। आप अपनी जरूरतों और दूसरी चीजों का ध्यान रखकर कहीं पर भी निवेश कर सकते हैं। एक तरफ जहां छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने पर बाजार जोखिमों का खतरा नहीं रहता है, लेकिन रिटर्न कम मिलता है।
वहीं म्यूचुअल फंड और स्टॉक मार्केट में रिटर्न मिलने की संभावना काफी ज्यादा रहती है। हालांकि, यहां पर बाजार जोखिमों का खतरा काफी ज्यादा होता है। दोनों के अपने फायदे और नुकसान हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको 15 15 15 का एक शानदार फॉर्मूला बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप करोड़पति बन सकते हैं। कैसे? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
2 of 5
Mutual Fund SIP
- फोटो : Istock
करोड़पति बनने के 15 15 15 के इस फार्मूले के अंतर्गत सबसे पहले आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करना है। उसके बाद आपको हर महीने 15 हजार रुपये का निवेश इसमें करना है।
3 of 5
Mutual Fund SIP
- फोटो : Istock
15 हजार रुपये का यह निवेश आपको कुल 15 सालों के लिए करना है। इसके अलावा आपको इस बात की उम्मीद भी करनी है कि आपके निवेश पर हर साल 15 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे।
4 of 5
SBI Mutual Fund
- फोटो : Istock
इस स्थिति में आप 15 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आसानी से 1 करोड़ रुपये का फंड जुटा सकेंगे। इन पैसों की मदद से आप भविष्य से जुड़े अपने सभी जरूरी कार्यों को कर सकेंगे।
5 of 5
Mutual Fund SIP
- फोटो : Istock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।