AC Scams: देश के कई शहरों में पारा 50 डिग्री के पार चला गया है। इस भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कई उपायों को अपना रहे हैं। गर्मी से निजात पाने के लिए कई घरों में एसी का उपयोग बड़े पैमाने पर हो रहा है। एसी का उपयोग करते समय कई बार उसमें दिक्कतें आ जाती हैं। इस कारण एसी को दोबारा से ठीक करने के लिए सर्विस इंजीनियर को बुलाना पड़ता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है इन दिनों एसी की सर्विसिंग के नाम पर कई स्कैम्स चल रहे हैं? इस कारण जब भी आप अपने घर में एसी की सर्विसिंग कराएं उस दौरान आपको अलर्ट हो जाने की जरूरत है। आपकी जरा सी लापरवाही नुकसान की वजह बन सकती है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान आपको एसी की सर्विसिंग कराते समय रखना चाहिए ताकि आप स्कैम से बच सकें।
AC Scams: एसी की सर्विसिंग के नाम पर कहीं आप भी न हो जाएं इन स्कैम्स के शिकार, जरूर जान लें ये बातें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 01 Jun 2024 01:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन