आज के समय हम सभी लोग सूचना युग में जी रहे हैं। सूचना क्रांति आने के बाद हर एक क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आया है। आज के इस डिजिटल युग में हम सभी के पास स्मार्टफोन है। हालांकि, स्मार्टफोन का उपयोग करने के लिए उसमें सिम कार्ड का होना जरूरी है क्योंकि उसी के माध्यम से हम मोबाइल फोन में इंटरनेट का उपयोग, कॉलिंग, मैसेजिंग आदि दूसरी चीजों को करते हैं। वहीं दूसरी ओर अक्सर देखने को मिलता है कि किसी और व्यक्ति की आईडी पर कोई दूसरा व्यक्ति सिम कार्ड का उपयोग कर रहा होता है। वहीं जिस व्यक्ति की आईडी पर सिम कार्ड एक्टिव होता है उसके बारे में उस व्यक्ति को कुछ पता भी नहीं होता है। इस तरह के मामले में कई बार व्यक्ति के सिम कार्ड का गलत उपयोग किया जा सकता है। इस स्थिति में संबंधित व्यक्ति को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपकी आईडी पर कितने सिम कार्ड एक्टिव हैं।
जानना जरूरी: कहीं कोई दूसरा व्यक्ति तो नहीं कर रहा आपकी आईडी पर सिम कार्ड का उपयोग, इस तरह करें पता
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 02 Jun 2024 01:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन