Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: एक से ज्यादा बैंक खाते होने पर हो सकती हैं ये दिक्कतें, जान लेंगे तो नहीं होगी परेशानी

Fri, 30 Dec 2022 04:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 30 Dec 2022 04:43 PM IST
विज्ञापन
Multiple Bank Accounts Limits Disadvantage Of Having More Than One Bank Accounts News in Hindi
एक से ज्यादा बैंक खाते होने में क्या दिक्कतें हो सकती हैं? - फोटो : istock

शहरों से लेकर दूर-दराज गांवों तक में रहने वाले लगभग हर एक व्यक्ति का बैंक खाता होता है। फिर चाहे वो किसी का सैलरी अकाउंट हो या किसी का जन धन बैंक खाता आदि। लोग अपनी कमाई को रखने के लिए भी बैंक खाते खुलवाते हैं और फिर अपनी जरूरत के हिसाब से पैसे निकालते रहते हैं। यही नहीं, शहरों में तो लगभग हर घर के सदस्य का बैंक खाता होता है। पर क्या आप जानते हैं कि अगर आपके पास एक से ज्यादा बैंक खाते हैं, तो आपको कई नुकसान भी हो सकते हैं। बशर्ते अगर बैंक खाते का काफी समय से इस्तेमाल न हुआ है यानी वो इनएक्टिव हो गया हो। ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी हो जाता है कि अगर आपके पास भी एक से ज्यादा बैंक खाते हैं, तो आपको कुछ बातों को जान लेना चाहिए। वरना आपका नुकसान भी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Multiple Bank Accounts Limits Disadvantage Of Having More Than One Bank Accounts News in Hindi
एक से ज्यादा बैंक खाते होने में क्या दिक्कतें हो सकती हैं? - फोटो : istock

इन बातों को जानना जरूरी:-

नंबर 1

  • जब आप अपने किसी बैंक खाते का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो जालसाज लोगों को फर्जी कॉल करते हैं और अकाउंट को एक्टिव करने जैसी बातें आदि करते हैं। ऐसे में आपके साथ ठगी का खतरा बना रहता है। इसलिए इनसे बचकर रहें।
Multiple Bank Accounts Limits Disadvantage Of Having More Than One Bank Accounts News in Hindi
एक से ज्यादा बैंक खाते होने में क्या दिक्कतें हो सकती हैं? - फोटो : istock

नंबर 2

  • अगर आपका कोई अनावश्यक बैंक खाता है, तो इसे जरूर बंद करवा दें। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर ये खाता चालू रहता है, तो इसमें न्यूनतम बैलेंस रखना अनिवार्य होता है और जब आप ये नहीं रखते हैं तो ये खाता माइनस में चले जाता है और आप पर फाइन लग जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Multiple Bank Accounts Limits Disadvantage Of Having More Than One Bank Accounts News in Hindi
एक से ज्यादा बैंक खाते होने में क्या दिक्कतें हो सकती हैं? - फोटो : istock

नंबर 3

  • अगर आपको भविष्य में या वर्तमान में लोन लेना होता है, तो बैंक आपके सारे बैंक खातों को देखता है। जैसे- आपके कितने क्रेडिट कार्ड चल रहे हैं, कितने अकाउंट एक्टिव हैं, कोई पहले से लोन तो नहीं चल रहा आदि। ऐसे में अगर आपका कोई खाता ऐसा है जिस पर लेन देने नहीं हुआ है, तो आपको लोन मिलने में दिक्कतें हो सकती हैं।
विज्ञापन
Multiple Bank Accounts Limits Disadvantage Of Having More Than One Bank Accounts News in Hindi
एक से ज्यादा बैंक खाते होने में क्या दिक्कतें हो सकती हैं? - फोटो : istock
  • अगर आपको किसी कारण एक से ज्यादा बैंक खाते रखने पड़ते हैं, तो हमेशा ध्यान रखें कि उसमें न्यूनतम बैलेंस जरूर रखें और साथ ही अपने उस खाते से लेन देने करते रहें। इसके अलावा फर्जी कॉल, ईमेल या मैसेज से बचकर रहें और अपने उस खाते की जानकारी किसी को न दें। वरना आपके साथ फ्रॉड हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed