MP Mukhyamantri Solar Pump Yojana: देश में ऐसे किसानों की संख्या काफी अधिक है, जो आज भी खेतों की सिंचाई करने लिए डीजल पर चलने वाले इंजनों का उपयोग करते हैं। ऐसे में खेतों की सिंचाई करने पर किसानों का काफी ज्यादा पैसा डीजल को खरीदने में खर्च हो जाता है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना को चला रही है। इस स्कीम का नाम मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना है। इस स्कीम का संचालन मध्य प्रदेश में किया जा रहा है। ऐसे में इसका फायदा केवल मध्य प्रदेश में रहने वाले किसान ही उठा सकते हैं। इस योजना का लाभ पाकर किसान अपने खेतों की सिंचाई सौर ऊर्जा से चलने वाले सोलर पंप से कर सकते हैं। राज्य में रहने वाले कई किसान सरकार की इस स्कीम में आवेदन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना में आवेदन करते समय आपको किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होगी।
Solar Pump Yojana: किसानों के खेतों में लग रहे हैं सोलर पंप, आवेदन के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 16 Sep 2022 02:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन