Cleaning Tips: अक्सर ऐसा होता है कि लोग अपने घर में अच्छे से साफ-सफाई करते हैं इसके बावजूद भी वो चींटी, मक्खी और कॉकरोच जैसे किड़ों से परेशान रहते हैं। असल में ये छोटे से दिखने वाले जीव न सिर्फ हमें परेशान करते हैं, बल्कि गंदगी और बीमारियां भी फैलाते हैं। बाजार में कई रासायनिक कीटनाशक उपलब्ध हैं, लेकिन ये महंगे होने के साथ-साथ सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा घरेलू उपाय बताने जा रेह हैं, जो बहुत सस्ता होने के साथ-साथ आपके घर को भी साफ-सुथरा बनाए रखेगा।
Home Hacks: पानी में 5 रुपये की यह एक चीज डालकर लगाएं पोछा, घर में नहीं आएंगे कॉकरोच, मक्खी और चींटी
घर की सफाई के बावजूद चींटी, मक्खी, कॉकरोच परेशान करते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा सस्ता उपाय बताने जा रहे हैं, जिसका उपयोग करके आप अपने घर से चींटी, मक्खी, कॉकरोच को भगा सकते हैं।
Please wait...
फिटकरी और नींबू का कमाल
फिटकरी (एलम) एक प्राकृतिक खनिज है, जो अपने एंटी-बैक्टीरियल और कीट-निवारक गुणों के लिए जानी जाती है। यह पानी को शुद्ध करती है और कीड़ों को दूर भगाने में मदद करती है।
ये भी पढ़ें- Indian Railways: क्या रेलवे पुलिसकर्मी कर सकता है ट्रेन में टिकट चेक? जानिए क्या कहता है नियम
दूसरी ओर, नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जिससे छोटे-मोटे कीड़े दूर रहना चाहते हैं। नींबू की तेज गंध चींटी, मक्खी और कॉकरोच को भगाने में प्रभावी होते हैं। जब इन दोनों को मिलाकर पानी में डाला जाता है, तो यह एक शक्तिशाली नेचुरल कीट-निवारक बन जाता है।
ये भी पढ़ें- Water Tank: गर्मी में टंकी के खौलते हुए पानी से हैं परेशान, तो अपनाएं ये तरीके मिलेगा नॉर्मल वॉटर
- एक बाल्टी पानी लें और उसमें 5 रुपये की एक छोटी फिटकरी डालें। फिटकरी को पानी में अच्छे से घोल लें।
- एक नींबू लें, उसे काटकर रस निचोड़ लें और पानी में डाल दें। नींबू के छिलके भी पानी में डाल सकते हैं ताकि गंध और प्रभाव बढ़े।
- इस पानी से घर का पोंछा लगाएं, खासकर रसोई, कोनों, दरवाजों, और खिड़कियों के पास, जहां कीड़े ज्यादा आते हैं।
- इस पोंछे को दिन में एक बार, खासकर शाम के समय, लगाएं, क्योंकि कीड़े रात में ज्यादा सक्रिय होते हैं।
अस्वीकरण: इस लेख में सिर्फ सामान्य जानकारी दी गई है। अमर उजाला या लेखक किसी भी तरह का दावा या इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की राय ले सकते हैं।