{"_id":"62ac78cd6fd7fc27122057e3","slug":"mobile-safety-alert-how-to-stop-third-party-apps-from-accessing-your-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Instagram Tips: अगर आप भी इंस्टाग्राम पर इस काम के लिए करते हैं थर्ड पार्टी एप का इस्तेमाल, तो हो जाएं सावधान वरना लग सकती है चपत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Instagram Tips: अगर आप भी इंस्टाग्राम पर इस काम के लिए करते हैं थर्ड पार्टी एप का इस्तेमाल, तो हो जाएं सावधान वरना लग सकती है चपत
Mon, 20 Jun 2022 10:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 20 Jun 2022 10:55 AM IST
विज्ञापन
Instagram Tips: इंस्टाग्राम पर किसी थर्ड पार्टी एप का इस्तेमाल करते समय इन बातों का ध्यान रखें
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Instagram: इस बात में शायद कोई दो राय नहीं कि आज का दौर सोशल मीडिया का है। लगभग हर कोई सोशल मीडिया से जुडा हुआ है। यहां कई तरह के प्लेटफॉर्म हैं, जो आपका मनोरंजन करते हैं। लोग फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे कई अन्य प्लेटफॉर्म पर समय बिताते हैं। अगर बात इंस्टाग्राम की करें, तो बीते कुछ सालों में इसने लोगों के बीच एक अलग जगह बनाई है, और खासतौर पर युवाओं के बीच ये काफी फेमस हुआ है। वहीं, इस पर आप हर किसी की प्रोफाइल पिक्चर आसानी से नहीं देख सकते हैं। लेकिन कई तरह के थर्ड पार्टी एप हैं जो ये दावा करती हैं कि आप प्रोफाइल पिक को इनके जरिए देख सकते हैं। लेकिन ये कितना सुरक्षित है? ये जानना भी जरूरी है क्योंकि ये एप दावे के पीछे से आपको चपत लगाने तक का काम करते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि अगर आप भी इंस्टाग्राम के लिए किसी थर्ड पार्टी एप का इस्तेमाल करते हैं तो आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
Instagram Tips: इंस्टाग्राम पर किसी थर्ड पार्टी एप का इस्तेमाल करते समय इन बातों का ध्यान रखें
- फोटो : istock
विश्वसनीयता की जांच करें
- जिस थर्ड पार्टी एप को आप इस्तेमाल करना चाह रहे हैं, उसकी विश्वसनीयता की जांच जरूर करें। आप एप की रेटिंग और रिव्यू जरूर पढ़ें, ताकि आपको ठीक-ठीक जानकारी मिल पाए।
Instagram Tips: इंस्टाग्राम पर किसी थर्ड पार्टी एप का इस्तेमाल करते समय इन बातों का ध्यान रखें
- फोटो : istock
बैंकिंग जानकारी नहीं देनी चाहिए
- अगर आप इंस्टाग्राम अकाउंट के लिए कोई थर्ड पार्टी एप अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर रहे हैं। तो ध्यान दें कि यहां अपनी बैंकिंग जानकारी शेयर न करें। अगर एप आपसे बैंकिंग जानकारी मांग रही है, तो इसे तुरंत इंस्टॉल कर दें क्योंकि यहां बैंक जानकारी देने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Instagram Tips: इंस्टाग्राम पर किसी थर्ड पार्टी एप का इस्तेमाल करते समय इन बातों का ध्यान रखें
- फोटो : istock
परमिशन देते समय ध्यान दें
- आप जब कोई एप डाउनलोड करते हैं, तो इंस्टॉल के बाद ये आपसे आपके मोबाइल में परमिशन मांगता है। लेकिन आपको ध्यान देना है कि आपको किन चीजों की परमिशन देनी है या नहीं।
विज्ञापन
Instagram Tips: इंस्टाग्राम पर किसी थर्ड पार्टी एप का इस्तेमाल करते समय इन बातों का ध्यान रखें
- फोटो : istock
गोपनीय जानकारी शेयर न करें
- आप किसी भी थर्ड पार्टी एप को इंस्टॉल करने के बाद उसमें अपनी जानकारी देते हैं। लेकिन ध्यान दें कि आपको क्या शेयर करना है और क्या नहीं। अपनी कोई भी गोपनीय जानकारी यहां शेयर न करें, क्योंकि इसका गलत इस्तेमाल तक हो सकता है।