भारतीय ट्रेन से रोजाना एक बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। देश के एक शहर से लेकर दूसरे शहर तक ये लोगों को आसानी से पहुंचा देती है। बस इसमें यात्रा करने के लिए आपको पहले टिकट लेना होता है, और आजकल तो लोग घर बैठे ही ऑनलाइन टिकट बुक कर लेते हैं। वहीं, सफर के दौरान लोग बोर न हो जाए इसके लिए वो अपने साथ अपना मोबाइल लेकर चलते हैं। पर कई मामले ऐसे भी सामने आते हैं जिनमें लोगों के मोबाइल या पर्स तक रेलवे ट्रैक पर गिर जाते हैं। ऐसे में लोग परेशान होने लगते हैं और उन्हें समझ नहीं आता कि अब वो क्या करें। अगर आपके साथ भी कभी ऐसा होता है, तो आपको सबसे पहले तो परेशान नहीं होना है क्योंकि आपका मोबाइल या पर्स मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि रेलवे का इसको लेकर एक नियम है। बस आपको इस नियम का पालन करना है, तो हो सकता है कि आपका ट्रैक पर गिरा मोबाइल फोन या पर्स मिल जाए। तो चलिए जानते हैं ये तरीका। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"642a9e26a673538f560918a0","slug":"mobile-or-purse-falls-from-moving-train-know-indian-railway-complaint-helpline-number-2023-04-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें: चलती ट्रेन से गिर गया है मोबाइल या पर्स, तो तुरंत करें ये काम, मिल सकता है वापस","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: चलती ट्रेन से गिर गया है मोबाइल या पर्स, तो तुरंत करें ये काम, मिल सकता है वापस
Mon, 03 Apr 2023 03:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 03 Apr 2023 03:11 PM IST
विज्ञापन
चलती ट्रेन से मोबाइल या पर्स गिरने पर क्या करें?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलती ट्रेन से मोबाइल या पर्स गिरने पर क्या करें?
- फोटो : istock
न करें ये गलती
- आपका पर्स या मोबाइल अगर रेलवे ट्रैक पर गिर गया है, तो भूलकर भी चेन पुलिंग न करें यानी ट्रेन को रोकने के लिए चेन न खींचें। कई लोग ऐसा स्थिति में ट्रेन को रोकने के लिए चेन पुलिंग करते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप पर जुर्माना लग सकता है या जेल हो सकती है या फिर दोनों भी हो सकते हैं।
चलती ट्रेन से मोबाइल या पर्स गिरने पर क्या करें?
- फोटो : istock
- रेलवे के नियम के अनुसार, चेन पुलिंग केवल इमरजेंसी वाली स्थिति में ही की जा सकती है। बुजुर्ग, बच्चा या कोई दिव्यांगजन स्टेशन पर छूट गया है, ट्रेन में आग लगने पर, डकैती या किसी आपात स्थिति में ही आप चेन पुलिंग कर सकते हैं। वहीं, पर्स, मोबाइल या कोई अन्य सामान गिरने पर चेन पुलिंग नहीं की जा सकती है। आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चलती ट्रेन से मोबाइल या पर्स गिरने पर क्या करें?
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल, पर्स गिर गया है, तो करें ये काम
- अगर आपका मोबाइल या पर्स रेलवे ट्रैक पर गिर गया है, तो तुरंत ट्रैक के किनारे लगे पोल पर पीले और काले रंग से लिखे हुए नंबर को नोट कर लें। फिर टीटीई को आप ये नंबर दिखाकर जानकारी लें कि आपका मोबाइल या पर्स किन दो स्टेशन के बीच में गिरा है। फिर आपको रेलवे पुलिस फोर्स हेल्पलाइन नंबर 182 या फिर रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके बताना है कि आपका मोबाइल या पर्स किन दो स्टेशनों (पोल के नंबर की जानकारी) के बीच में गिरा है।
विज्ञापन
चलती ट्रेन से मोबाइल या पर्स गिरने पर क्या करें?
- फोटो : Istock
- इसके बाद आपकी बताई जगह पर जाकर पुलिस आपके मोबाइल और पर्स को ढूंढ लेती है और फिर आप अपने सामान को ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि अगर पुलिस के पहुंचने से पहले कोई आपके सामान को उठा लेता है, तो फिर ये वापस नहीं मिल पाता है।