Metro Card: इस दौड़ती-भागती जिंदगी में हर कोई चाहता है कि वो अपने गंतव्य तक समय पर पहुंच जाए। इसके लिए कोई अपने वाहन से जाना पसंद करता है तो कोई पब्लिक ट्रांसपोर्ट से, लेकिन बात अगर मेट्रो की करें तो आप देखेंगे की रोजाना एक बड़ी संख्या में मेट्रो से लोग सफर करते हैं। स्कूल, कॉलेज, दफ्तर के अलावा अन्य जगहों पर जाने वाले लोग भी मेट्रो से सफर करते हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि इससे समय बहुत ज्यादा बचता है। बस आपको टोकन लेना होता है और फिर आप मेट्रो से सफर कर सकते हैं। हालांकि, रोजाना यात्रा करने वाले लोग मेट्रो कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आपका रिचार्ज कभी किसी गलत कार्ड में हो जाए तो आपको परेशान नहीं होना है। ऐसा इसलिए क्योंकि आप इसका रिफंड प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...
{"_id":"66daeb8dd1c7b7066c0a6565","slug":"metro-refund-how-to-get-refund-if-someone-else-metro-card-is-recharged-by-mistake-2024-09-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यात्री ध्यान दें: दूसरे का मेट्रो कार्ड हो जाए रिचार्ज तो परेशान होने की जगह करें ये काम, मिल सकता है रिफंड","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
यात्री ध्यान दें: दूसरे का मेट्रो कार्ड हो जाए रिचार्ज तो परेशान होने की जगह करें ये काम, मिल सकता है रिफंड
Sat, 07 Sep 2024 09:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 07 Sep 2024 09:09 AM IST
विज्ञापन
गलत मेट्रो कार्ड रिचार्ज होने पर रिफंड पाने का तरीका।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलत मेट्रो कार्ड रिचार्ज होने पर रिफंड पाने का तरीका।
- फोटो : istock
होता क्या है?
- अगर आपके पास मेट्रो कार्ड है तो आपको इसे रिचार्ज करना होता है और इसके बाद आप यात्रा कर सकते हैं। आप अपने मेट्रो कार्ड को ऑनलाइन रिचार्ज कर सकते हैं और अगर इस दौरान मेट्रो कार्ड नंबर गलत दर्ज हो जाता है, तो फिर आपका रिचार्ज किसी दूसरे व्यक्ति के मेट्रो कार्ड में हो जाता है।
गलत मेट्रो कार्ड रिचार्ज होने पर रिफंड पाने का तरीका।
- फोटो : Istock
कैसे ले सकते हैं रिफंड?
- मान लीजिए कि आप अपने मेट्रो कार्ड को रिचार्ज कर रहे हैं, लेकिन आपसे गलती से किसी का मेट्रो कार्ड रिचार्ज हो गया है। ऐसे में आपको रिफंड तभी मिल सकता है जब रिचार्ज हुए कार्ड को अगर व्यक्ति 10 दिन तक ऑटो वेंडिंग मशीन पर टॉपअप अवेल नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गलत मेट्रो कार्ड रिचार्ज होने पर रिफंड पाने का तरीका।
- फोटो : istock
- ऐसे में अगर उस व्यक्ति ने रिचार्ज नहीं किया है तो फिर आपको रिफंड दिलवाने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। इसके बाद कुछ समय में ही ये तय हो जाता है कि आपको रिफंड मिलेगा। यहां ये जान लें कि रिफंड आने में 11-30 दिनों का समय लग सकता है।
विज्ञापन
गलत मेट्रो कार्ड रिचार्ज होने पर रिफंड पाने का तरीका।
- फोटो : Amar Ujala
ये बात भी जान लें
- अगर आपसे किसी खराब पड़े मेट्रो कार्ड में रिचार्ज हो गया है तो ऐसी स्थिति में मेट्रो की तरफ से आपको तुरंत रिफंड मिल सकता है
- ये भी जान लें कि आपसे जितने भी अमाउंट का गलत रिचार्ज हुआ, तो रिफंड मिलते समय इस अमाउंट से में 2.5 फीसदी मेट्रो विभाग की ओर से काटा जाता है।